फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR In Japan: अब 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'आरआरआर', जापान के सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

Sat, 03 Sep 2022 10:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 03 Sep 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Jr ntr and ram charan film RRR directed by ss rajamouli to release in Japan on 21st October
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। खास बात यह है कि विदेशों में भी जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई, इसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन अब यह फिल्म जापान में धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां, मेकर्स अब इस फिल्म को जापान में रिलीज कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

Jr ntr and ram charan film RRR directed by ss rajamouli to release in Japan on 21st October
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सिनेमाघरों के बाद 'आरआरआर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी तब से ही इस फिल्म का प्रमोशन दुनिया भर में अपने आप ही हो गया। लेकिन अब यह फिल्म अपने जापानी वर्जन में जापान के लोगों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसके जापानी डब वर्जन का पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें राम चरण धनुष और जूनियर एनटीआर भाला लिए दिख रहे हैं। यह फिल्म जापान के सिनेमाघरों में 21 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। 

Jr ntr and ram charan film RRR directed by ss rajamouli to release in Japan on 21st October
टीम-आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आरआरआर से आलिया का साउथ डेब्यू
'आरआरआर' एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर 'आदिवासी नेता कोमाराम भीम' और राम चरण 'बहादुर अल्लूरी सीताराम राजू' के किरदार में नजर आए। फिल्म में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई। इसके अलावा, फिल्म जूनियर एनटीआर और राम चरण की दोस्ती पर भी केंद्रित थी। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन का भी कैमियो था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr ntr and ram charan film RRR directed by ss rajamouli to release in Japan on 21st October
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शानदार रहा फिल्म का कलेक्शन
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 550 करोड़ के आसपास का रहा है और फिल्म की कमाई भी रिकॉर्ड रही। 'आरआरआर' ने ओपनिंग डे पर 133 करोड़ की शानदार कमाई की। वहीं, इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक लगभग 1100 करोड़ के आसपास का रहा है लेकिन इसका कलेक्शन बढ़ने वाला है, जिससे जरिए 'आरआरआर' 1200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली 'केजीएफ 2' को पछाड़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed