{"_id":"631ce6aaee202831d708da0d","slug":"brahmastra-kareena-kapoor-watched-ranbir-kapoor-alia-bhatt-film-give-five-star-to-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: करीना कपूर को कैसी लगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र? एक्ट्रेस ने फिल्म को दिए इतने स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: करीना कपूर को कैसी लगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र? एक्ट्रेस ने फिल्म को दिए इतने स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले ही दिन लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड 75 करोड़ का बिजनेस किया। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इस फिल्म को देखने के बाद अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी कड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर खान ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। हाल ही में करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर गई थीं। इस फिल्म को देखने के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने विचार व्यक्त किए हैं।
2 of 4
सैफ अली खान- करीना कपूर
- फोटो : ANI
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम की सराहना करते हुए फिल्म का एक पोस्टर साझा किया। अपनी पोस्ट में, उन्होंने आलिया भट्ट, निर्देशक अयान मुखर्जी, करण जौहर, अपूर्व मेहता और धर्मा प्रोडक्शंस को टैग किया और लिखा, 'अविश्वसनीय अनुभव! पूरी टीम को बधाई।' इसी के साथ उन्होंने ताली बजाने वाला इमोजी भी शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म को 5-स्टार भी दिए हैं।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना के इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बेबो लिखा और हार्ट इमोजी शेयर किया। बता दें कि इससे पहले ऋतिक रोशन ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा था, 'फिल्म में सब कुछ अद्भुत था- वीएफएक्स से लेकर एक्शन दृश्यों और बैकग्राउंड म्यूजिक तक। मेरे अंदर जो फिल्म स्टूडेंट है उसे यह फिल्म दोबारा देखने की जरूरत है। एक्शन, ग्रेडिंग, बीजीएम, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन उफ ...बिल्कुल अविश्वसनीय काम !! बहुत अच्छा। इस का भरपूर आनंद उठाया। टीम को मेरी बधाई!' गौरतलब है कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।