हाल ही में रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दो दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है। रणबीर और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई इस फिल्म को लेकर कई लोगों का मानना है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित होगी तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो फिल्म के हिट होने की उम्मीद जता रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट को देख लोग इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले भी बॉलीवुड में कई मल्टीस्टारर फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। तो आइए जानते हैं बीते चार साल में रिलीज हुईं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-
Multi Starrer Films: चार साल में बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये मल्टीस्टारर फिल्में, अब ब्रह्मास्त्र की अग्निपरीक्षा
हाल ही में रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दो दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है। रणबीर और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विलेन रिटर्न्स (2022)
इसी साल रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म एक विलन रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया अभिनीत यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 41.69 करोड़ की कमाई कर पाई।
कलंक (2019)
साल 2019 में आई फिल्म कलंक 150 करोड़ के बजट से बनाई गई थी। आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। बड़े बजट और दमदार स्टार कास्ट के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 143 करोड़ का ही कारोबार कर पाई।
जीरो (2018)
बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जीरो भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। अपने खराब प्रदर्शन की वजह से यह फिल्म शाहरुख खान की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 186 करोड़ कमा पर फ्लॉप साबित हुई।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)
310 करोड रुपए के बड़े बजट से बनी यह फिल्म भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। साल 2018 में आई इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे। लेकिन बड़ी स्टार कास्ट भी फिल्म की अपनी डूबती नैया को नहीं बचा सकी और महज 151.19 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।