बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट, एक्टर अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई। इस मोशन पोस्टर को आज नई दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। इस दौरान रणबीर कपूर अपने पिता दिवंगत ऋषि कूपर को याद कर भावुक नजर आए। साथ ही उन्होंने अपने पिता की याद में उनका मशहूर गाना ओम शांति ओम भी गुनगुनाया। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। बीते तीन सालों से बन रही यह फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।
Filmy Wrap: ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर जारी और बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान को राहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब आर्यन को हर शुक्रवार NCB के ऑफिस में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी। हालांकि जब कभी SIT दिल्ली उन्हें समन करेगी, तब उन्हें टीम के सामने 72 घंटे के अंदर पूछताछ के लिए आना पड़ेगा। आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन बिताने के बाद, आर्यन को 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। हालांकि आर्यन के द्वारा लगाई याचिका पर बुधवार दोपहर को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसका फैसला आर्यन के पक्ष में आया।
Drug Case: बॉम्बे हाई कोर्ट से आर्यन खान को राहत, एनसीबी दफ्तर में हर शुक्रवार नहीं देनी होगी हाजिरी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बीते रोज मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी की। शादी के तुरंत बाद रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। रिसेप्शन में जब अंकिता लाल बनारसी साड़ी पहनकर विक्की का हाथ थामे अपने मेहमानों के बीच पहुंचीं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा लगाए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंकिता लोखंडे की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। इसमें विक्की जैन का हाथ थामे मेहमानों के सामने आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। और पार्टी में मौजूद मेहमान उनका स्वागत कर रहे हैं। ब्राइडल आउटफिट में अंकिता लोखंडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी के साथ गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ है।
Ankita Lokhande Reception: विक्की जैन का हाथ थामे रिसेप्शन में पहुंचीं अंकिता लोखंडे, लाल बनारसी साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन भी बॉक्सऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे हफ्ते में सोमवार और मंगलवार को मिलाकर फिल्म ने अब तक 18.86 करोड़ बटोर लिए हैं। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) लव, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई है। आयुष्मान अलग जोनर की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।
| Chandigarh Kare Aashiqui Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन ऐसा रहा ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का हाल, अब तक कमाए इतने करोड़ |
अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अटैक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ऑफिसियल टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। टीजर की शुरुआत गाने से होती है इसके बाद जॉन का एक्शन अवतार देखने को मिलता है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है। पहले इस फिल्म को 14 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब यह फिल्म 28 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। वहीं फिल्म को जॉन अब्राहम ने पैन इंडिया स्टूडियोज और अजय कपूर संग मिलकर को- प्रोड्यूस किया है।
ATTACK Teaser Out: जॉन अब्राहम की फिल्म का टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन के साथ लौटे एक्टर