{"_id":"631cf26d867eac6aac3dcda8","slug":"brahmastra-overseas-box-office-collection-day-1-ranbir-kapoor-alia-bhatt-amitabh-bachchan-akkineni-nagarjuna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra Overseas Collection: दूसरे देशों में भी 'ब्रह्मास्त्र' कर रही जमकर कमाई, कलेक्शन के आंकड़े आए सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra Overseas Collection: दूसरे देशों में भी 'ब्रह्मास्त्र' कर रही जमकर कमाई, कलेक्शन के आंकड़े आए सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की वजह से टिकट खिड़की की रौनक एक बार फिर लौट आई है। फिल्म ने पहले दिन कुल 75 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिसमें केवल देश में ही इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपये कमाए थे।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन के भी आंकड़े अब सामने आ गए हैं। यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि विदेशों में जबरदस्त कमाई कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने यूएस और कनाडा में 20 लाख डॉलर का कलेक्शन किया है। वहीं, मीडिल ईस्ट में फिल्म छह लाख 25 लाख डॉलर का कारोबार किया है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो इस देश में फिल्म ने 10 हजार डॉलर का बिजनेस किया है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा यूके में 90 हजार, यूरोप में एक लाख 50 हजार डॉलर और अन्य जगहों पर दो लाख 50 हजार डॉलर का कलेक्शन किया है। बता दें कि पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद हिंदी में यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इस फिल्म से आगे यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 है। 'ब्रह्मास्त्र' को मिल रहे लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है जो दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले वह 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म बना चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'एनिमल' और लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।