{"_id":"632202010ba4680bc00cb802","slug":"brahmastra-part-1-shiva-actor-nagarjuna-reaction-on-son-laal-singh-chaddha-failure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagarjuna: 'ब्रह्मास्त्र' के हिट और बेटे की फिल्म फ्लॉप होने पर आया नागार्जुन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nagarjuna: 'ब्रह्मास्त्र' के हिट और बेटे की फिल्म फ्लॉप होने पर आया नागार्जुन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। ब्रह्मास्त्र की सफलता और उनके बेटे नागा चैतन्य के बॉलीवुड की पहली फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में एक्टर ने इस बारे में खुलकर बात की। नागार्जुन ने कहा कि एक पिता के रूप में वह चाहते थे कि उनके बेटे नागा चैतन्य की 'लाल सिंह चड्ढा' अच्छा प्रदर्शन करे।
2 of 4
नागार्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्डा के फ्लॉप होने और ब्रह्मास्त्र की सफलता पर जब उनके परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह एक कड़वा क्षण है। काश फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया होता। लेकिन ऐसा होते रहता है। यह हमारे लिए एक सीख है।'
एक्टर ने कहा कि एक परिवार के रूप में वे सिनेमा का जश्न मनाने में विश्वास करते हैं, भले ही फिल्म के भाग्य में कुछ भी लिखा हो। उन्होंने कहा, 'हम सभी एक-दूसरे के लिए चीयर करते हैं। रिलीज के दिन हम सभी मिलते हैं, साथ में ही डिनर करते हैं और उस फिल्म पर बात करते हैं। ऐसा कड़वा क्षण हर साल आता है। अब यह हर छह महीने में आ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक थी जो 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत "ब्रह्मास्त्र" ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआती सप्ताहांत में इस फिल्म ने दुनिया भर में 225 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कलेक्शन ने बॉलीवुड में एक बार फिर नई जान भर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।