सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Brahmastra: फिल्म को मिले नेगेटिव रिस्पांस की आलिया ने की बॉक्स ऑफिस सक्सेस से तुलना, बोलीं- सब पॉजिटिव है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 16 Sep 2022 08:40 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt says box office success shows that reaction to the film is positive
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। आलोचकों से मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म की कमाई में वीकएंड के बाद थोड़ी कमी आई, लेकिन अभी भी फिल्म का प्रदर्शन ठीक है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'ब्रह्मास्त्र' को मिले नेगेटिव रिस्पांस और दर्शकों की राय के बारे में बात की।

Trending Videos
Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt says box office success shows that reaction to the film is positive
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी गुरुवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। वहां तीनों ने कुछ प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के साथ फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के बाद, आलिया ने फिल्म के बारे में नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में एक सवाल का जवाब दिया। आलिया ने कहा, 'हमारे पास केवल एक लाइफ है और दो विकल्प हैं। हम या तो पॉजिटिव चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या नेगेटिव के बारे में सोच सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt says box office success shows that reaction to the film is positive
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके आगे आलिया ने कहा, 'जब भी कोई नकारात्मक सवाल पूछा जाता है, तो हम कोशिश करते हैं कि हम अपने दिमाग को उस ओर न लेकर जाए। आलोचना, समीक्षा, राय और प्रतिक्रिया देना दर्शकों का अधिकार है। हम सिर्फ नेगेटिव चीजों के बजाय और पॉजिटिव चीजों देखने की कोशिश करते हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसा लग रहा है कि सब पॉजिटिव ही जा रहा है, वरना जो बॉक्स ऑफिस में आग लगाई है ऐसा नहीं होता।'


 

Brahmastra Part One Shiva Alia Bhatt says box office success shows that reaction to the film is positive
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने गंगूबाई के स्टाइल में 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन भी किया। गंगूबाई स्टाइल में आलिया ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र चांद है और चांद ही रहेगा।' आलिया के इस अंदाज को देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए और सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो छाया हुआ है। वहीं, फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए अब सात दिन हो गए हैं और फिल्म की कुल कमाई 173.20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को 410 करोड़ की लागत से बनाय गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed