फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 9: वीकएंड पर ब्रह्मास्त्र की कमाई में आएगा उछाल! नौवें दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Sat, 17 Sep 2022 01:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 9 Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Film Earing will increase ninth day
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। बायकॉट और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से ब्रह्मास्त्र का अभी तक का हालिया कलेक्शन रहा है, उससे तो यही लग रहा है कि सोशल मीडिया पर बायकॉट की नेगेटिव मार्केटिंग की वजह से नुकसान की बजाय फिल्म के फायदा मिला है, क्योंकि इससे लोगों में काफी हद तक ब्रह्मास्त्र को देखने की उत्सुकता पैदा हुई है। आठवें दिन का कलेक्शन तो शानदार रहा ही, अब इसी बीच नौवें दिन की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसे देखकर लग रहा है कि वीकएंड पर एक बार फिर से  ब्रह्मास्त्र की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

Brahmastra Part One Shiva Day 9 Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Film Earing will increase ninth day
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी द्वारा बनाई गई ब्रह्मास्त्र में अस्त्रों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में नई तकनीक के माध्यम से कमाल के विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके ऊपर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया गया है। 410 करोड़ के बजट में बनी ब्रह्मास्त्र देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र' ने अपनी लागत के हिसाब से शानदार ओपनिंग की और पहले दिन  36.42 करोड़ रुपये का करोबार किया। इसके बाद फिल्म ने शुरुआती वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की लेकिन सोमवार के  बाद से इसके बाद से 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई हालांकि दूसरे शुक्रवार को एक बार फिर से कमाई में बढ़ोत्तरी आई और जहां सातवें दिन आलिया और रणबीर की फिल्म ने 9.02 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने तकरीबन 10 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 183.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

Brahmastra Part One Shiva Day 9 Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Film Earing will increase ninth day
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र की कमाई में अब जबकि दूसरे शुक्रवार को उछाल देखने को मिला है तो सबकी सबकी निगाहें वीकएंड पर टिकी हुई हैं। नौवें दिन की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने नौवें दिन एडवांस बुकिंग में ही तकरीबन 5.35 करोड़ का करोबार कर लिया है। ऐसे में टिकट खिड़की पर अगर फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता है तो इसकी कमाई में एक बार फिर से  बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 9 Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Film Earing will increase ninth day
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब तक आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा भाग
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' एक ट्राइलॉजी फिल्म है, यानी यह तीन भागों में रिलीज होगी। फिल्म का भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' है, जिसमें शिवा और ईशा की कहानी को दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक अब ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में देव की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट की मानें तो इसके दूसरे भाग पर भी काम शुरू हो चुका है और यही फिल्म 2025 तक रिलीज के लिए तैयार होगी। भाग दो को पहले से भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी, जिसके लिए टीम लोगों के फीडबैक का ध्यान भी रखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed