फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की सफलता का जश्न मनाने करण जौहर के ऑफिस पहुंची पूरी टीम, अयान के चेहरे पर दिखा संतोष

Thu, 15 Sep 2022 01:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Ranbir Alia Ayan Nagarjuna Spotted outside karan Johar office after Success of Film
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बीती 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की मच अवेटिड फिल्मों में से एक थी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार लोग बीते कई वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन रिलीज डेट पास आते-आते 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की तरह ही 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठने लगी थी। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने ही साबित कर दिया था कि बायकॉय और विरोध प्रदर्शन का फिल्म के बज पर कोई असर नहीं पड़ा है। और ऐसा ही हुआ 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इन दिनों देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों तक सिर्फ 'ब्रह्मास्त्र' की धमक सुनाई पड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसके बाद 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम खुशी से झूम उठी है। ऐसे में फिल्म की टीम पार्टी के मूड में नजर आ रही है।  

Brahmastra Part One Shiva Ranbir Alia Ayan Nagarjuna Spotted outside karan Johar office after Success of Film
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और रणबीर-आलिया स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है, जिससे फिल्म के निर्माता- निर्देशक से लेकर पूरी स्टार कास्ट भी बेहद खुश है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन के तहत 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम जश्न के मूड में है। फिल्म की सक्सेस को एंजॉय करने फिल्म से जुड़े तमाम बड़े चेहरे मुंबई स्थित करण जौहर के ऑफिस पहुंचे। इन सितारों में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और निर्देशक अयान मुखर्जी शामिल थे। सभी के चेहरों पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की खुशी साफ नजर आ रही थी।   

Brahmastra Part One Shiva Ranbir Alia Ayan Nagarjuna Spotted outside karan Johar office after Success of Film
नागार्जुन, अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले करण जौहर का नाम फिल्म से जुड़ा होना इसके लिए खतरा माना जा रहा था। क्योंकि करण जौहर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों-दिमाग में जो गुस्सा भरा है वह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन उसका असर 'ब्रह्मास्त्र' पर बिल्कुल नहीं पड़ा, ऐसे में फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और निर्माता करण जौहर का जश्न मनाना तो बनता है। अयान मुखर्जी धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए और उनके साथ ही दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी वहां पहुंचे। इन दोनों के थोड़ी देर बाद आलिया भट्ट भी वहां पहुंच गईं। ब्लू जींस और पीले रंग की साटिन लूज शर्ट पहने आलिया काफी खूबसूरत लग रही थीं उनका चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।  आलिया के बाद रणबीर कपूर ब्लू जींस और वाइट टी-शर्ट पहने धर्मा प्रोडक्शन्स पहुंचें। सोशल मीडिया पर पूरी स्टारकास्ट की तस्वीरें छाई हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Ranbir Alia Ayan Nagarjuna Spotted outside karan Johar office after Success of Film
नागार्जुन, अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग दी थी और इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। 'ब्रह्मास्त्र' का टोटल कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। वीकएंड के बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीक डेज की वजह से फिल्म की कमाई शुरुआती दिनों के मुकाबले कम हो रही है लेकिन दूसरा वीकएंड आते ही इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी तक 'ब्रह्मास्त्र' ने 164.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed