फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: आलिया भट्ट-रणबीर की फिल्म में हुआ इन पांच अस्त्रों का जिक्र, जानें किसमें कितनी है शक्ति

Thu, 15 Sep 2022 09:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 15 Sep 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
brahmastra part One Shiva what is brahmanas and about all five astra show in alia bhat and ranbir kapoor film
brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की माइथोलॉजी पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को अच्छा खासा रिव्यू मिला और अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म की कमाई भी धुआंधार जारी है। धमाकेदार वीएफएक्स और शानदार कॉन्सेप्ट पर बनी 'ब्रह्मास्त्र' हॉलीवुड की सुपर हीरो फैंटसी फिल्म से कम नहीं है। इस फिल्म में उन अस्त्रों की कहानी को दिखाया गया है, जो ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने वाले योद्धाओं के पास देवताओं द्वारा सौंपे गए थे। 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट में पांच अस्त्रों का जिक्र किया गया है। आइए आपको सबके बारे में बताते हैं। 

brahmastra part One Shiva what is brahmanas and about all five astra show in alia bhat and ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जानें क्या है ब्रह्मांश?
'ब्रह्मास्त्र' वो चीज है, जो अगर किसी के हाथ लग जाए तो वह इस ब्रह्माण्ड का सबसे ताकतवर इंसान बन जाएगा और वह एक झटके में पूरी पृथ्वी पर तबाही मचाने की हिम्मत रख सकता है। वहीं, ब्रह्मांश का मतलब है, ब्रह्मास्त्र के अंश जिनका ब्रह्मास्त्र की रक्षा करना कर्तव्य है। इसी चीज पर 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बनी है। फिल्म में जो अच्छे लोग हैं वो 'ब्रह्मांश' कहलाते हैं और दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ब्रह्मास्त्र पाना चाहते हैं और एक दानव को जिन्दा करना चाहते हैं। 

brahmastra part One Shiva what is brahmanas and about all five astra show in alia bhat and ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वानर अस्त्र क्या है?
'ब्रह्मास्त्र' में वानर अस्त्र का किरदार शाहरुख खान ने निभाया है। लेकिन पौराणिक कथाओं में वानर अस्त्र जैसी कोई चीज का जिक्र नहीं किया गया है। इसके बावजूद न सिर्फ इस फिल्म में वानर अस्त्र को दमदार अंदाज में दिखाया गया है बल्कि वह भगवान हनुमान की शक्तियों से प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra part One Shiva what is brahmanas and about all five astra show in alia bhat and ranbir kapoor film
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta

नंदी अस्त्र के बारे में जानें
फिल्म में इस अस्त्र का किरदार साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने निभाया है। अभिनेता के काम को हर किसी ने पसंद किया। लेकिन असल जिदंगी की बात करें तो इस अस्त्र का उल्लेख भी पौराणिक कथाओं में नहीं है। हालांकि, फिल्म में नंदी अस्त्र का संबंध सीधा भगवान शिव की सवारी नंदी से दिखाया गया है। नंदी बने नागार्जुन के अंदर 1000 नदियों की शक्तियां दिखाई गई हैं। 

विज्ञापन
brahmastra part One Shiva what is brahmanas and about all five astra show in alia bhat and ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

प्रभास्त्र क्या है?
प्रभा का अर्थ होता है रोशनी। लेकिन बाकि दो अस्त्रों की तरह 'प्रभास्त्र' का जिक्र भी पुराणों में नहीं किया गया है। फिल्म में इस अस्त्र को देवता इंद्र के वज्रास्त्र से प्रभावित बताया गया है और यह किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। अभिनेता के पास इतनी सारी शक्तियां होती हैं जो किसी की भी जान ले सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed