सब्सक्राइब करें

OTT Rights: आरआरआर, केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र ...कितने में बिके साल की तीन बड़ी फिल्मों के राइट्स? जानिए यहां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva KGF Chapter 2 RRR OTT Rights of these films were sold for a whopping amount
OTT Rights - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' ने 'आरआरआर' को पटखनी दे दी है। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि क्या अयान मुखर्जी की फिल्म ओटीटी राइट्स के मामले में भी राजामौली की फिल्म को टक्कर दे पाएगी? दरसअल, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तुलना जूनियर एनटीआर-राम चरण की 'आरआरआर' और यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' से की जा रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है तब से लेकर अब तक बॉलीवुड की इस बिग बजट फिल्म को साउथ की दो ब्लॉकबस्टर फिल्म से कंपेयर किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण फिल्म का बजट है। अयान मुखर्जी की फिल्म को जहां 410 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। वहीं, आरआरआर को 550 करोड़ और केजीएफ 2 को 100 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। 

Trending Videos
Brahmastra Part One Shiva KGF Chapter 2 RRR OTT Rights of these films were sold for a whopping amount
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर क्या केजीएफ 2 को टक्कर दे पाई ब्रह्मास्त्र? 
एक तरफ जहां पहले ही हफ्ते में रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' ने हिंदी भाषी राज्यों में 'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ, अयान मुखर्जी की फिल्म प्रशांत नील की 'केजीएफ 2' को टक्कर देने में विफल रही। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ब्रह्मास्त्र के हिंदी संस्करण ने सात दिनों में 152.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यदि, केजीएफ 2 और आरआरआर के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में दोनों फिल्मों ने हिंदी भाषी राज्यों में क्रमश: 268.63 और 132.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva KGF Chapter 2 RRR OTT Rights of these films were sold for a whopping amount
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र, वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

वीक 1: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हले हफ्ते का कलेक्शन ब्रह्मास्त्र आरआरआर केजीएफ: चैप्टर 2
हिंदी 156.3 132.59 268.63
तमिल 3.68 33.3 50.45
तेलुगू 13.22 298.51 87.85
मलयालम 0.01 11.95 31.35
कन्नड़ 0.03 1.15 85.47
कुल कलेक्शन 173.24 477.5 523.75
Brahmastra Part One Shiva KGF Chapter 2 RRR OTT Rights of these films were sold for a whopping amount
Brahmastra vs RRR - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी राइट्स के मामले में कौन निकला आगे?
बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2, ब्रह्मास्त्र और आरआरआर साल की तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 ने 1207 करोड़ रुपये, आरआरआर ने 1111.7 करोड़ रुपये और ब्रह्मास्त्र ने 300 करोड़ रुपये (सातवें दिन तक) का कारोबार किया है। यदि तीनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स की बात करें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म को 350 करोड़, यश की फिल्म को 320 करोड़ और रणबीर कपूर की फिल्म को 80 करोड़ रुपये में खरीदा गया है (हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है)। यानी, ओटीटी राइट्स के मामले में आरआरआर ने अन्य फिल्मों को पछाड़ दिया है। 

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva KGF Chapter 2 RRR OTT Rights of these films were sold for a whopping amount
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ब्रह्मास्त्र केजीएफ चैप्टर 2 आरआरआर
ओटीटी राइट्स  80 करोड़ 320 करोड़ 350 करोड़
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो नेटफ्लिक्स 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed