{"_id":"631d8bc8303ec1634f6170ef","slug":"brahmastra-ranbir-kapoor-alia-bhatt-film-ott-streaming-rights-are-with-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra OTT: डी 23 एक्सपो में हुआ 'ब्रह्मास्त्र' की ओटीटी रिलीज का खुलासा, जल्द देख सकेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra OTT: डी 23 एक्सपो में हुआ 'ब्रह्मास्त्र' की ओटीटी रिलीज का खुलासा, जल्द देख सकेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की ओपनिंग शानदार रही। सिनेमाघरों के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। थिएटर्स के बाद जल्द ही यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। फिल्म के ओटीटी राइट्स इस प्लेटफॉर्म के पास हैं। आपको बता दें कि वाल्ट डिज्नी की शुरू की गई कंपनी डिज्नी स्टूडियोज के शताब्दी वर्ष के समारोहों का आगाज अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य स्थित शहर अनाइहम में शुक्रवार से शुरू हुए डी 23 एक्सपो में धूमधाम से हुआ। इस दौरान डिज्नी की अंतर्राष्ट्रीय सामग्री व संचलन चेयरमैन रेबेका कैम्पबेल ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कुछ हफ्तों बाद प्रसारित होने की योजना का खुलासा किया। साथ ही कहा कि वह जल्द ही वह भारत आने वाली हैं और यहां की भाषाई विविधता के हिसाब से बनने वाली मनोरंजन सामग्री के बारे में विचार विमर्श करेंगी।
Trending Videos
2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडस्ट्री के दिग्गजों की फिल्मों के राइट्स खरीदने में इन दिनों काफी आगे है। हाल ही में इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' का प्रीमियर अपने प्लेटफॉर्म पर किया। अब रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' इस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी। इसमें कोई दो राय नहीं कि 'ब्रह्मास्त्र' आज के वक्त में रिलीज हुई सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं। दक्षिण में इस फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली निभा रहे हैं। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की है।
4 of 4
फिल्म ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज से पहले बहुत तेजी से बायकॉट किया गया था, लेकिन ये फिल्म विरोध से आगे निकलते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 410 करोड़ रुपये के बजट में ये फिल्म बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगे बजट वाली फिल्म कही जा रही है। अयान मुखर्जी की साई-फाई फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। दूसरे दिन पूरे देश में इस फिल्म ने लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। दो दिनों में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है जो कि ब्रह्मास्त्र के लिए पॉजिटिव संकेत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।