{"_id":"62d4f8aea8c1185db63d8fc8","slug":"brahmastra-ranbir-kapoor-praises-wife-alia-bhatt-acting-he-compares-her-to-amitabh-bachchan-after-watching-highway-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर कपूर ने बिग बी से की आलिया की तुलना, इस फिल्म को देखकर रह गए थे दंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर कपूर ने बिग बी से की आलिया की तुलना, इस फिल्म को देखकर रह गए थे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह आलिया की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने आलिया की तुलना बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से कर डाली। गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला गाना 'केसरिया...' रिलीज हुआ है। एक लाइव चैट के दौरान रणबीर ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान वह आलिया की तारीफ करते नजर आए।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रणबीर 'केसरिया...' गाने को प्रमोट करने के लिए लाइव चैट के दौरान आलिया भट्ट के साथ जुड़े। इस दौरान उन्होंने यह खुलासा किया कि इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' में आलिया भट्ट की एक्टिंग देखकर वह दंग रह गए थे। इससे वह बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 'हाइवे' देखी, तो वह अयान के घर आए थे। फिल्म देखकर रणबीर के मुंह से निकला, 'ये तो अमिताभ बच्चन निकली।' रणबीर ने कहा, 'लेकिन अभी बीवी के बारे में ऐसे अच्छी-अच्छी चीजें बोलूंगा तो लोग सीरियसली नहीं लेंगे।'
3 of 4
आलिया - रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब रणबीर कपूर ने आलिया की तारीफ की है। पहले भी वह कह चुके हैं कि आलिया बेहद महत्वाकांक्षी हैं और उनकी यह बात उन्हें पसंद है। एक हालिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि जब वह आलिया के आसपास होते हैं, तब सबसे ज्यादा खुश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर शादी के बाद की अपनी जिंदगी पर भी खूब खुलकर बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर की 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।