फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: कभी रंग की वजह से रिजेक्ट हो गई थीं प्रियंका, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड पर ऐसे किया राज

Mon, 18 Jul 2022 11:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Jul 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday priyanka chopra bollywood career hit films special characters and Hollywood project in hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में एक से एक हिट अभिनेत्रियां आईं और गईं। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने यहां पर शानदार एक्टिंग से अपनी गहरी छाप छोड़ी हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम काफी ऊपर आता है, जो हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल हैं लेकिन एक समय में वह मॉडलिंग की दुनिया की क्वीन थीं। आज प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं। साल 1982 में जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआती दिनों में प्रियंका को भी अपने सांवले रंग की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद अभिनेत्री ने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और अब वह हॉलीवुड में सक्रिय हैं। आइए आपको प्रियंका की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें अभिनेत्री की परफॉर्मेंस लाजवाब थी।  

Happy birthday priyanka chopra bollywood career hit films special characters and Hollywood project in hindi
कंगना रणौत-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन
प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म मॉडलिंग की दुनिया की हकीकत पर केंद्र है। फिल्म में दिखाया गया है कि मेघना (प्रियंका) मशहूर मॉडल बनना चाहती है लेकिन इसके लिए उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म में कई ऐसी चीजें दिखाई गईं, जिसका सामना मॉडलिंग की दुनिया में लड़कियों को करना पड़ता है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कंगना रणौत भी थीं और उनके काम को भी खूब पसंद किया गया था। 

 

Happy birthday priyanka chopra bollywood career hit films special characters and Hollywood project in hindi
priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया

बर्फी
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'बर्फी' के बिना प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्मों की लिस्ट पूरी नहीं हो सकती है। इस फिल्म में प्रियंका ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी, जो बोल और सुन नहीं सकती। लेकिन इस किरदार को उन्होंने इतनी खूबसूरती से निभाया था कि फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए थे। उनके साथ फिल्म में रणबीर कपूर भी थे और उन्होंने भी मूक-बधिर लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday priyanka chopra bollywood career hit films special characters and Hollywood project in hindi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मैरी कॉम
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी कॉम' भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन आधारित है, जिसमें प्रियंका ने मैरी कॉम का ही किरदार निभाया था। इसे प्रियंका के करियर की शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के जीवन को बेहद ही संजीदगी के साथ पर्दे पर पेश किया था और उनके इसी अंदाज को फैंस ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी।

विज्ञापन
Happy birthday priyanka chopra bollywood career hit films special characters and Hollywood project in hindi
फिल्म गुंडे - फोटो : सोशल मीडिया

गुंडे
फिल्म 'गुंडे' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आए थे। फिल्म लव ट्राइंगल पर आधारित थी लेकिन साथ में चोर-पुलिस वाला सीन भी था। इस फिल्म में अर्जुन और रणवीर दोनों गुंडे के किरदार में थे, जिन्हें प्रियंका चोपड़ा से प्यार हो जाता है। हालांकि, प्रियंका पुलिस ऑफिस के किरदार में होती हैं। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed