फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: सेलेब्स के बीच 'ब्रह्मास्त्र' का क्रेज, सैफ-करीना से ऋतिक तक थिएटर के बाहर इस अंदाज में हुए स्पॉट

Sat, 10 Sep 2022 09:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 10 Sep 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
brahmastra Saif kareena hrithik roshan to arjun kapoor these bollywood celebs watched alia and ranbir film
सेलेब्स ने देखी ब्रह्मास्त्र - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो गई है। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को बनाने में पूरे 10 साल लगाए हैं और इसकी लागत में भी छोटी मोटी नहीं बल्कि लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग दी। दर्शकों का इस फिल्म को अच्छा खास रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, बॉलीवुड के सितारे भी पहले ही दिन इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे। 

brahmastra Saif kareena hrithik roshan to arjun kapoor these bollywood celebs watched alia and ranbir film
सैफ अली खान- करीना कपूर - फोटो : ANI

'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरान सैफ और करीना ब्लैक आउटफिट में ट्वीनिंग करते दिखे। करीना कपूर ने ब्लैक हुडी के साथ डेनिम पहनी थी और सैफ अली खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम में नजर आए। सैफ और करीना के अलावा, ऋतिक रोशन भी अपने दोनों बेटों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। 

brahmastra Saif kareena hrithik roshan to arjun kapoor these bollywood celebs watched alia and ranbir film
सेलेब्स ने देखी ब्रह्मास्त्र - फोटो : ANI

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज का इंतजार वरुण धवन को भी था और इसी वजह से वह भी फर्स्ट डे यह फिल्म देखने पहुंचे। वरुण के अलावा, फिल्म देखने के बाद थिएटर के बाहर अर्जुन कपूर भी स्पॉट हुए। पर्पल शर्ट में वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लगे। इनके अलावा, अंशुला कपूर और सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल अपने बेटे के साथ फिल्म देखने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra Saif kareena hrithik roshan to arjun kapoor these bollywood celebs watched alia and ranbir film
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि रिलीज के बाद भी 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म का नेट कलेक्शन 36 करोड़ रुपये का रहा है और ग्रॉस कलेक्शन 43 करोड़ रुपये रहा। वहीं, हिंदी में फिल्म की शुरुआत बाकी भाषाओं से बेहतर है और यह 32.50 करोड़ कमाने में सफल रही है। इसके अलावा तेलुगू में फिल्म ने 4 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में लग रहा है कि बॉलीवुड की डूबती नैया को अब 'ब्रह्मास्त्र' का सहारा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed