{"_id":"631bae209b359d3d8f520531","slug":"karan-mehra-birthday-konw-more-about-yr-rishta-kya-kehlata-hai-fame-naitik-aka-karan-mehra-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Mehra: बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों संग भी काम कर चुके हैं करण मेहरा, इस सीरियल से बदली किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Mehra: बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों संग भी काम कर चुके हैं करण मेहरा, इस सीरियल से बदली किस्मत
टीवी के लोकप्रिय अभिनेता करण मेहरा 10 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। पंजाब में जन्में करण मेहरा ने टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई ही है। हालांकि यह कम ही लोग जानते होंगे कि करण न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों संग भी का कर चुके हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।
2 of 5
करण मेहरा
- फोटो : Instagram
करण मेहरा का जन्म 10 सितंबर 1982 में पंजाब के जालंधर में हुआ था। बाद में उनका परिवार दिल्ली में बस गया और यहीं करण मेहरा ने एनआईएफटी से डिजाइनिंग की पढ़ाई की। करण मेहरा के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने पढ़ाई के बाद बतौर ट्रेनी डोमिनोज पिज्जा में भी काम करते थे और इसके अलावा करण मेहरा मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग भी कर चुके हैं।
3 of 5
करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिग्गज निर्देशक संग किया काम
जानकारी के मुताबिक, करण मेहरा जब शुरुआत में मुंबई आए थे तब उस दौरान उन्होंने निर्देशक राजकुमार हिरानी के और राम गोपाल वर्मा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने चार फिल्में कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Mehra
- फोटो : file photo
इस सीरियल से मिला बड़ा ब्रेक
साल 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 में भी करण मेहरा ने काम किया लेकिन इसी बीच उन्हें टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक के किरदार के लिए ऑफर मिला। इस शो के बाद से करण मेहरा घर-घर पहचाने जाने लगे। इस शो में उन्होंने तकरीबन सात साल तक काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
निशा रावल, करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें निजी जिंदगी की तो करण मेहरा ने निशा रावल से शादी की। दोनों ने लव मैरिज थी। साल 2017 में उनका एक बेटा भी हुआ लेकिन टीवी के इस लविंग कपल के बीच अचानक अनबन की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।