फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: रणबीर-आलिया का 'ब्रह्मास्त्र' चला, क्या रश्मिका मंदाना की सीता रामम पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

Sat, 10 Sep 2022 08:21 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Day 1 Collection Cobra Karthikeya 2 Sita Ramam
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और बॉलीवुड की उम्मीदों पर खरी उतरी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, साउथ की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए बैठी हैं। एक तरफ जहां 'कोबरा' अपनी लागत को निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, 'सीता रामम' जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश ले सकती है। 

Friday Box Office Report Brahmastra Day 1 Collection Cobra Karthikeya 2 Sita Ramam
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र
बायकॉट ट्रेंड के बीच आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर नेट 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यदि हम अलग-अलग भाषा में हुए कारोबार की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ने हिंदी में 32.50 करोड़ और तेलुगू में 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Friday Box Office Report Brahmastra Day 1 Collection Cobra Karthikeya 2 Sita Ramam
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' दूसरे हफ्ते के अंत तक आते-आते ढेर हो गई। ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म दो हफ्तों में मात्र 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। यदि हम दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अनुमानित 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यही कारण है कि इस फिल्म को 'फ्लॉप' करार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Day 1 Collection Cobra Karthikeya 2 Sita Ramam
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीता रामम
मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रामम ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 82.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें कि मृणाल ठाकुर की फिल्म 9 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। 

विज्ञापन
Friday Box Office Report Brahmastra Day 1 Collection Cobra Karthikeya 2 Sita Ramam
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन अभिनीत कार्तिकेय 2 ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों से इतनी सराहना मिलेगी। फिल्म की इसी सफलता को देखते हुए निखिल ने फिल्म को मलयालम भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। आ रही जानकारी के मुताबिक कार्तिकेय 2, 23 सितंबर को केरल के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed