फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Trailer OUT: ट्रेलर पर प्यार लुटा रहे फैंस, बोले-'विरोधियों के लिए अयान मुखर्जी ने नहीं छोड़ा एक भी मौका'

Wed, 15 Jun 2022 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Trailer OUT: Fans Reacted on Ranbir kapoor alia bhatt Mouni Roy amitabh bachchan nagarjun ayan mukherjee movie
मौनी रॉय-रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। प्यार, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है। इस ट्रेलर पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यूजर्स का कहना है कि ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है, अब वे बेसब्री से रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

Brahmastra Trailer OUT: Fans Reacted on Ranbir kapoor alia bhatt Mouni Roy amitabh bachchan nagarjun ayan mukherjee movie
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'अब तक का बेस्ट ट्रेलर'
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'यह मेरी जिंदगी का देखा गया अब तक का बेस्ट ट्रेलर है। रणबीर ने वाकई में इस फिल्म को बनाने में अपना खून, पसीना, किडनी और लीवर सबकुछ दे दिया है। आयन मुखर्जी की वर्षों की गई मेहनत इस साल जरूर रंग लाएगी। मुझे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।' बता दें कि ट्रेलर के लॉन्च से पहले रणबीर ने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि मुझे फिर कभी 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा या नहीं। हमने इस फिल्म को बनाने के लिए अपना खून, पसीना, समय, दिल, आत्मा, लीवर, किडनी, सब कुछ दिया है और मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि, यह आप लोगों को पसंद आएगी और आखिरी तक जोड़े रखेगी।'

Brahmastra Trailer OUT: Fans Reacted on Ranbir kapoor alia bhatt Mouni Roy amitabh bachchan nagarjun ayan mukherjee movie
आलिया भट्ट रणबीर कपूर - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर के अभिनय की तारीफ की
रणबीर कपूर के एक अन्य फैन ने लिखा, 'ट्रेलर इतना दमदार है कि मैं इसे बार-बार देखने से खुद को नहीं रोक पा रहा हूं। रणबीर हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं। जब उन्हें अपनी शक्तियों का अहसास होता है, तब उनके इमोशन बहुत अच्छे लगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''प्राचीन भारत के अस्त्रों की एक दुनिया का अनुभव करने के लिए तैयार रहिए।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Trailer OUT: Fans Reacted on Ranbir kapoor alia bhatt Mouni Roy amitabh bachchan nagarjun ayan mukherjee movie
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की पीठ ठोकी
रणबीर, आलिया, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय की एक्टिंग के साथ-साथ लोग अयान मुखर्जी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,'जब भी किसी अस्त्र का इस्तेमाल किया जाता है, तो श्लोक पढ़े जाते हैं। अयान ने विरोधियों को यह कहने का कोई मौका नहीं दिया है कि वे अस्त्र शस्त्र का इस्तेमाल कैसे करते हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ा दिया है।'

 
 
विज्ञापन
Brahmastra Trailer OUT: Fans Reacted on Ranbir kapoor alia bhatt Mouni Roy amitabh bachchan nagarjun ayan mukherjee movie
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। शुरुआत में शिवा को अपनी शक्तियों का एहसास नहीं होता है। फिल्म की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर तीन पार्ट में रिलीज होगी। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं। बीते दिनों ही नागार्जुन और अमिताभ बच्चन का लुक मेकर्स ने साझा किया है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed