फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India-Pakistan: 'गदर' के अलावा इन फिल्मों में दिखाई गई भारत-पाक के रिश्तों की कहानी, जानिए कैसा था उस समय का माहौल

Wed, 15 Jun 2022 12:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Jun 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
India Pakistan Relation Apart from gadar ek prem katha these movies are based on partition and Indo-Pak relation
गदर: एक प्रेम कथा, वीर-जारा, रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म गदर एक प्रेम कथा सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक मथुरा के रहने वाले अनिल शर्मा हैं। गदर अनिल शर्मा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आज गदर को 21 साल पूरे हो चुके हैं। मेकर्स गदर का पार्ट 2 भी बना रहे हैं। गदर पार्ट 2 भी इसी तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी या नहीं ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इस रिपोर्ट में हम आपको भारत और पाकिस्तान पर आधारित कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में वैसे तो भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं  जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोडी है। तो आइये जानते हैं वो कौन सी फिल्में हैं।

India Pakistan Relation Apart from gadar ek prem katha these movies are based on partition and Indo-Pak relation
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीर जारा
वीर जारा यश चोपड़ा की क्लासिकल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी के अलावा अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेई, अनुपम खेर, किरण खेर, दिव्या दत्ता और जोहरा सहगल जैसे अन्य कई बड़े सितारे थे। फिल्म की कहानी भारत के रहने वाले आर्मी के लड़के और पाकिस्तान की लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। मिलने और बिछड़ने की ये दास्तां सीमाओं और बंदिशों से निकलकर अपने प्यार के मुकाम तक पहुंचने में सफल होती है।

India Pakistan Relation Apart from gadar ek prem katha these movies are based on partition and Indo-Pak relation
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
आज से करीब 25 साल पहले रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर से सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ती थी। जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित थी। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Pakistan Relation Apart from gadar ek prem katha these movies are based on partition and Indo-Pak relation
फिल्म रिफ्यूजी का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

रिफ्यूजी
1948 में हिंदुस्तान के विभाजन के बाद, मंजूर अहमद (कुलभूषण खरबंदा) और उनका परिवार उन मुसलमानों में शामिल होता है, जिन्हें पाकिस्तान में नया घर बसाने के लिए देश की सरहदें पार करनी पड़ती हैं। सौभाग्य से उन्हें रिफ्यूजी (अभिषेक बच्चन) की सहायता मिलती है, जो एक भारतीय एजेंट होता है। वह करीना के परिवार को भारत से पाकिस्तान पहुंचाने में मदद करता है। इसी दौरान उसे करीना से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी शामिल हैं।

विज्ञापन
India Pakistan Relation Apart from gadar ek prem katha these movies are based on partition and Indo-Pak relation
बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने शानदार अभिनय किया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसमें पाकिस्तान की एक छोटी बच्ची ट्रेन से जाते समय अपने परिवार से अलग हो जाती है। वह गूंगी होती है और अपने घर के बारे में बोलकर कुछ भी बता सकने में सक्षम नहीं होती है। तब बजरंगी (सलमान खान) बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान पहुंच जाता है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अन्य कई कलाकार शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed