फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कलंक' के फ्लॉप होते ही धर्मा प्रोडक्शंस में आया तूफान, अब इस साल रिलीज नहीं होगी 'ब्रह्मास्त्र'

Sat, 27 Apr 2019 06:10 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 27 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra will not release in this year after flop of Kalank
kalank - फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' को मिली औसत कामयाबी और आलिया भट्ट, वरुण धवन स्टारर फिल्म 'कलंक' के सुपरफ्लॉप होते ही प्रोड्यूसर करण जौहर का आत्मविश्वास पूरी तरह हिल गया दिखता है। वह अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' के  प्रचार से खुद को पहले ही अलग कर चुके हैं। अब करण जौहर ने अपने करियर की सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को भी इस साल नहीं रिलीज करने का फैसला किया है।

 
Brahmastra will not release in this year after flop of Kalank
brahmastra - फोटो : file photo
विरासत में मिले धर्मा प्रोडक्शंस को संभालते हुए करण जौहर ने तमाम सुपरहिट फिल्में निर्देशित की हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में यशराज फिल्म्स ही वितरित करता रहा है लेकिन हाल के कुछ बरसों में करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के करीबी और कारोबारी रिश्ते जब से बिगड़े हैं, दोनों प्रोडक्शन हाउसेज का समय खराब चल रहा है।
Brahmastra will not release in this year after flop of Kalank
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
पिछले साल यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सुपरफ्लॉप रही तो इस साल यही काम धर्मा प्रोडक्शंस के लिए फिल्म 'कलंक' ने किया। 'कलंक' पहले हफ्ते में बमुश्मिकल करीब 65 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी है। इसके पहले रिलीज हुई धर्मा की फिल्म 'केसरी' की ओपनिंग तो जबरदस्त रही लेकिन इसे 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने में पांच हफ्ते लगे हैं। सुपरहिट का तमगा पाने के लिए केसरी को पहले दो हफ्तों में ही 160 करोड़ रुपये कमा लेने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra will not release in this year after flop of Kalank
Brahmastra - फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर फॉर्मूला फिल्मों का ये हाल होते देख हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता और वितरक दोनों परेशान हैं। करण जौहर की बतौर निर्माता अगली फिल्म 'गुड न्यूज' सितबंर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे लेकर अरसे से कुछ तय नहीं हो पा रहा है। करण जौहर ने विदेशी फिल्म कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज से मल्टी-फिल्म डील कर रखी है और सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी का स्वामित्व डिजनी के पास जाने के बाद से ही धर्मा प्रोडक्शंस में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
Brahmastra will not release in this year after flop of Kalank
सलमान खान - फोटो : instagram
इसी बीच सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फ्रेचांइजी 'दबंग' की तीसरी कड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान इसे फटाफट पूरी कर इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करने का ऐलान भी कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान के सामने बॉक्स ऑफिस पर आने की हिम्मत न करण जौहर जुटा पा रहे हैं और न ही 'ब्रह्मास्त्र' के हीरो रणबीर कपूर। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के इस बीच सलमान कैंप में चले जाने से समीकरण और उलझे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed