सब्सक्राइब करें

टूटते रिश्ते: ब्रेकअप के बाद इन कलाकारों ने हमेशा के लिए डिलीट कर दीं अपने साथी की यादें, एक ने तो सोशल मीडिया से किया अनफॉलो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Breaking relationships: After separation these celebs deleted the memories of their partner forever one unfollowed them from social media
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार करना जितना आसान होता है, इसे निभाना उतना ही मुश्किल होता है। यह एक ऐसा एहसास है, जिसे महसूस करने से पूरी दुनिया ही बदल जाती है। यह एहसास हर किसी के लिए बेहद खास होता है। आम इंसान हो या कोई सेलिब्रिटी प्यार सभी के जीवन में एक अलग अहमियत रखता है। लेकिन, जब ये प्यार आपसे अलग होता है, तो मानो पूरी दुनिया ही उलट जाती है। मनोरंजन जगत में अक्सर ऐसे कई रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति नागा चैतन्य से तलाक का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। अपने अलग होने के बाद अब सामंथा ने अपनी सभी पुरानी यादों को सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। हालांकि, ऐसा करने वाली अकेली नहीं हैं। इससे पहले भी कई कलाकार अलग होने के बाद अपने एक्स की यादें सोशल मीडिया से डिलीट कर चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे-  

Trending Videos
Breaking relationships: After separation these celebs deleted the memories of their partner forever one unfollowed them from social media
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थी। हालांकि, साल 2019 में दोनों का यह रिश्ता टूट गया।  एंड्रयू से अलग होने के बाद इलियाना ने कुछ ही दिनों में सभी यादें भी मिटा दी थी। इतना ही नहीं दोनों अब एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Breaking relationships: After separation these celebs deleted the memories of their partner forever one unfollowed them from social media
नरगिस फाखरी और मैट अलोंजो - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस फाखरी और मैट अलोंजो 

रॉकस्टार फिल्म में नजर आ चुकीं अदाकारा नरगिस फाखरी उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद इंडिया छोड़ कर बाहर चली गई थी। इसके बाद उनके हॉलीवुड फिल्ममेकर मैट अलोंजो के साथ रिलेशन की खबरें सामने आई थी। इस दौरान वह ना सिर्फ हर जगह साथ नजर आते थे, बल्कि वह अक्सर दोनों की तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती थीं। हालांकि, यह प्रेम कहानी भी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। मैट से अलग होने के बाद नरगिस ने उनके साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी।

Breaking relationships: After separation these celebs deleted the memories of their partner forever one unfollowed them from social media
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर और करन 

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर को लोग काफी चाहते थे। इस कपल ने दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी जैसे सुपरहिट सीरियल में काम करने के बाद 2012 को शादी कर ली थी, हालांकि शादी के 2 साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। आखिरकार साल 2014 में बात तलाक तक पहुंच गई। इस ब्रेकअप के बाद खबर आई थी कि जेनिफर ने ट्विटर से करण के साथ अपलोड की गई सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी।

विज्ञापन
Breaking relationships: After separation these celebs deleted the memories of their partner forever one unfollowed them from social media
सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य लव स्टोरी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' के बाद शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने 7 अक्टूबर, 2017 को गोवा में सात फेर लिए। हालांकि, अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने बीते महीने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed