Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
BTS video of Pushpa item song 'O Antava' released Ganesh Acharya teaching dance to allu arjun and Samantha Ruth Prabhu, watch viral video
{"_id":"61e65ddfb8e69f648807fe3b","slug":"bts-video-of-pushpa-item-song-o-antava-released-ganesh-acharya-teaching-dance-to-allu-arjun-and-samantha-ruth-prabhu-watch-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पुष्पा के आइटम नंबर 'ओ अंतावा' का बीटीएस वीडियो जारी, स्टेप को देख छूटी अल्लू अर्जुन और सामंथा की हंसी; देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: पुष्पा के आइटम नंबर 'ओ अंतावा' का बीटीएस वीडियो जारी, स्टेप को देख छूटी अल्लू अर्जुन और सामंथा की हंसी; देखिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन और सामंथा
- फोटो : social media
Link Copied
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु ने अपने पहले आइटम नंबर 'ओ अंतवा ओ ओ अंतवा' में अपने शानदार प्रदर्शन से इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। अब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस गाने का एक बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज किया है।
Trending Videos
2 of 4
गणेश आचार्य
- फोटो : Social Media
गणेश आचार्य ने सामंथा और अल्लू अर्जुन के लिए कही ये बात
गणेश आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सामंथा और अल्लू अर्जुन को डांस स्टेप्स सीखा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इन दोनें के साथ शूट करके बहुत मजा आया। मेरे फेवरेट्स के साथ एक और हिट, सेट पर इन दोनों के साथ सबसे मस्ती भरा समय बिता।"
सामंथा ने 3 मिनट के वीडियो के लिए चार्ज की मोटी रकम
एक रिपोर्ट मे दावा किया जा रहा है कि सामंथा ने इस गाने के लिए पांच करोड़ रुपये लिए हैंं। सूत्रों के अनुसार, "सामंथा ने 3 मिनट के इस आइटम नंबर के लिए मोटी रकम चार्ज की है। पहले अभिनेत्री इस आइटम नंबर के लिए तैयार नहीं थी, उन्हें अल्लू अर्जुन खुद मनाने गए थे। इस तीन मिनट के गाने के लिए उन्हें पांच करोड़ के करीब दिए गए हैं। सामंथा को गाने के कुछ स्टेप्स से दिक्कत थी, पर धीरे-धीरे वह इसमें ढल गई और फिर उन्होंने एक भी स्टेप को बदलने की डिमांड नहीं की। "
4 of 4
सामंथा रुथ प्रभू
- फोटो : social media
फिल्म की रिलीज से पहले ही आइटम नंबर ने मचाई सनसनी
सामंथा के इस आइटम नंबर ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काफी सनसनी मचा दी थी। इन चर्चाओं को फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण कहना गलत नहीं होगा। अगले महीने इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।