फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की 5 कम बजट फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

Fri, 05 Jul 2019 09:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
budget 2019 five low budget films which superhit in box office
budget - फोटो : social media
मोदी सरकार की दूसरी पारी में आज यानी 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  बजट पेश करेंगी। बजट का असर देश के हर क्षेत्र पर पड़ता है । बजट से फिल्म इंडस्ट्री को भी काफी उम्मीदें हैं । आज बजट के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो कम बजट में बनीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की । इन फिल्मों ने साबित कर दिया कि फिल्म का बजट नहीं कहानी मायने रखती है । 
budget 2019 five low budget films which superhit in box office
stree
स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' ने बड़े पर्दे पर काफी धमाल मचाया । स्त्री फिल्म का कुल बजट 23-24 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करते हुए 180 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में थे।
budget 2019 five low budget films which superhit in box office
badhaai ho
बधाई हो
एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इस फिल्म का कुल बजट 29 करोड़ रुपए था। वहीं फिल्म ने 221 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म बधाई हो का निर्देशन अमर शर्मा ने किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा, गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
budget 2019 five low budget films which superhit in box office
Andhadhun
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे की इस फिल्म का कुल बजट 32 करोड़ रुपए था। जबकि इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 441 करोड़ तक पहुंचा। वहीं फिल्म को चीन में भी बहुत पसंद किया गया। चीन में भी फिल्म ने 335 करोड़ रुपए कमाए थे। अंधाधुन को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में तब्बू ने भी लीड रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
budget 2019 five low budget films which superhit in box office
raazi
राजी
बॉलीवुड की 'क्यूट गर्ल' आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का कुल बजट 40 करोड़ रुपए था । फिल्म ने सिनेमाघरों में 207 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में आलिया भट्ट के जासूस किरदार ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में थे। राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed