फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bunty Aur Babli 2: रानी मुखर्जी और सैफ दोनों सेफ जोन में, असली इम्तिहान ‘गली बॉय’ और शरवरी का

Fri, 19 Nov 2021 01:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Bunty Aur Babli 2 Review Cast and Crew Release date director actors yashraj films 50 years
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत शुक्रवार को फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के सिनेमाघरों तक पहुंच जाने के साथ ही हो गई। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहे है और फिल्म के ट्रेलर को लेकर मिली दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया से भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस की चुनौती पर खरा उतरना आसान नहीं होगा। फिल्म के सितारों में से रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ ने रिलीज के सप्ताह में ही मीडिया से जी भरकर बातें की हैं। और, इस बातचीत के दौरान य बात भी सामने निकलकर आई कि फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर वही कामयाब होने वाली हैं जिन्हें देखने के लिए दर्शक समूहों में सिनेमाघर पहुंचेंगे। रानी मुखर्जी भी कहती हैं कि ये समूह दोस्तों के हो सकते हैं और परिवारों के भी हो सकते हैं क्योंकि सिनेमा का असली मजा सबके साथ आता है।

 

Bunty Aur Babli 2 Review Cast and Crew Release date director actors yashraj films 50 years
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का एक शो शुक्रवार को फिल्म के कलाकारों और इसके तकनीशियनों के लिए यशराज फिल्म्स स्टूडियो में रखा गया। इस शो में अधिकतर तो फिल्म के तकनीशियन और कर्मचारी ही रहे। फिल्म के कलाकारों ने ये फिल्म पहले ही देख ली है। रानी मुखर्जी कहती हैं, ‘मेरी बेटी आदिरा ने ये फिल्म अब तक दो बार देखी है और दोनों बार उसने खूब आनंद लिया। मेरा मानना है कि फिल्म का असली मजा सबके साथ बड़े परदे पर ही आता है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ भी एक ऐसी फिल्म है जिसका आनंद पूरे परिवार के साथ ही लिया जा सकता है।’

Bunty Aur Babli 2 Review Cast and Crew Release date director actors yashraj films 50 years
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण काल के दौरान ‘‘बंटी और बबली 2’’ को ओटीटी पर रिलीज करने की तमाम चर्चाएं चलीं। लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को बड़े परदे पर ही रिलीज करने के अपने फैसले को नहीं बदला। रानी कहती हैं, ‘मुझे अपने पति पर इस बात के लिए गर्व है कि वह अपने फैसले पर आखिर तक डटे रहे। उन्होंने यशराज फिल्म्स की फिल्मों के दर्शकों से ये वादा किया था कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी। मुझे पता है कि ये कितना कठिन फैसला था और इस दौरान कितनी बार कितने बड़े बड़े प्रस्ताव हमारे सामने आए लेकिन वह बड़े परदे पर अपनी फिल्मों की रिलीज के फैसले पर अडिग रहे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bunty Aur Babli 2 Review Cast and Crew Release date director actors yashraj films 50 years
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में रानी मुखर्जी की अभिनेता सैफअली खान के साथ 13 साल बाद फिर से जोड़ी बन रही है। दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की जाती रही है। लेकिन, जो नई जोड़ी इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ की बनी है लोगों की निगाहें उस तरफ ज्यादा है। सिद्धांत कहते हैं, ‘किसी हिंदी फिल्म में लीड हीरो के तौर पर पर परदे पर आना एक चुनौती तो होती ही है लेकिन ये वह पल भी है जब लंबे समय तक चला एक संघर्ष अपनी मंजिल की तरफ पहुंचता दिख रहा है। मुझे इस फिल्म को लेकर घर, परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से खूब संदेश मिल रहे हैं और इस पल का आनंद भी खूब ले रहा हूं।’

विज्ञापन
Bunty Aur Babli 2 Review Cast and Crew Release date director actors yashraj films 50 years
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शरवरी वाघ कहती हैं कि फिल्म के रशेज जब मैंने अपनी मां को दिखाए तो वह रो पड़ी थीं। उस लम्हे को याद करती हुए शरवरी बताती हैं, ‘मां की आखों में आंसू आए तो निर्देशक वरुण वी शर्मा तो हैरान रह गए। वह बोले कि हमने तो कॉमेडी फिल्म बनाई थी लेकिन ये तो रो रही हैं। इस पर मां ने समझाया कि ये खुशी और हर्षातिरेक के आंसू हैं। मैंने बीते छह सात साल में खूब ऑडीशन्स दिए हैं। खूब रिजेक्शंस देखे हैं। लेकिन, अब ये संघर्ष एक मुकाम पर पहुंचता दिख रहा है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed