फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बंटी और बबली' को हुए 15 साल, पहली बार इसी फिल्म में अभिषेक- ऐश्वर्या संग नजर आए थे अमिताभ

Wed, 27 May 2020 03:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bunty Aur Babli Completes 15 Years of Release Amitabh Bachchan Recalls Kajra Re With Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
Bunty aur Babli

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म बंटी और बबली को 15 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म उस जमाने में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने पहली बार अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन साझा की थी। इस खास मौके पर अमिताभ ने भी इस फिल्म को याद किया है।

Bunty Aur Babli Completes 15 Years of Release Amitabh Bachchan Recalls Kajra Re With Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
Bunty aur Babli

अमिताभ के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास थी। इस फिल्म में वो अपने बेटे के साथ पहली बार काम कर रहे थे। वहीं इस फिल्म का गाना 'कजरा रे' भी काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म इस मायने से भी अमिताभ के लिए खास थी क्योंकि अमिताभ ने इस फिल्म में ऐश्वर्या और अभिषेक, दोनों के ही साथ पहली बार स्क्रीन साझा की थी।

Bunty Aur Babli Completes 15 Years of Release Amitabh Bachchan Recalls Kajra Re With Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
बंटी और बबली - फोटो : Social Media

अमिताभ ने इस फिल्म को याद करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है, '15 साल.... बंटी और बबली। अभिषेक के साथ मेरी पहली फिल्म। बेहद मजा आया था क्या टीम थी। कजरारे गाने पर लगभग हर जगह परफॉर्मेंस दी थी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bunty Aur Babli Completes 15 Years of Release Amitabh Bachchan Recalls Kajra Re With Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

इस फिल्म का गाना 'कजरा रे' इतना ज्यादा फेमस हुआ था कि लगभर हर स्टेज पर इस गाने पर उस समय परफॉर्मेंस हुआ। हालांकि ऐश्वर्या फिल्म में केवल एक गाने के लिए स्पेशल अपीयरेंस के लिए आई थीं। लेकिन यही पहला मौका था जब अमिताभ ने अपने बेटे और बहू के साथ पहली बार स्क्रीन साझा की थी। फिल्म दो चोरों की कहानी थी- बंटी और बबली और अमिताभ बच्चन इन दोनों चोरों को पकड़ने में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
Bunty Aur Babli Completes 15 Years of Release Amitabh Bachchan Recalls Kajra Re With Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
Bunty aur Babli

गौरतलब है कि 'बंटी और बबली' फिल्म का सीक्वल भी लगभग पूरा बन चुका है। इसमें अभिषेक की जगह सैफ अली खान बंटी का किरदार निभा रहे हैं। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी अहम भूमिका में होंगे।

पढ़ें: 'फना' को रिलीज हुए हो गए 14 साल, कहां है आमिर और काजोल का ऑनस्क्रीन बेटा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed