फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी के बाद अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, अब कह दी ये बात

Sun, 29 Dec 2019 06:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
CAA NRC protest Anurag Kashyap comment on PM Modi
Anurag Kashyap and PM Modi - फोटो : twitter

नागरिकता कानून को लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक बार फिर से ट्वीट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार अनुराग ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की शादी और परिवार से जुड़ा ट्वीट किया। अनुराग का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

CAA NRC protest Anurag Kashyap comment on PM Modi
Anurag Kashyap - फोटो : file photo

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया- 'जिसकी बीवी छोड़कर चली जाती है और परिवार नहीं होता है, पता है न आगे चलकर वो क्या बनता है? मोदी जी से पूछो?' अनुराग के इस ट्वीट पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुराग ने ये ट्वीट एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए किया। हालांकि अब यूजर का ट्वीट नहीं दिख रहा है। 
 

CAA NRC protest Anurag Kashyap comment on PM Modi
Anurag Kashyap and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo

पीएम मोदी से पहले अनुराग कश्यप ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर कमेंट किया था। अनुराग ने बिग बी के ट्वीट पर ऐसा कमेंट किया था जिसे लोग सीएए पर हो रहे विरोध से जोड़कर देखा गया। बिग बी ने ट्वीट किया था- 'नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है , बस .... 19-20 ( उन्नीस बीस ) का ही फर्क है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA NRC protest Anurag Kashyap comment on PM Modi
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने कमेंट किया- 'इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है। फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था, तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहें हैं। इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे।' 

 

विज्ञापन
CAA NRC protest Anurag Kashyap comment on PM Modi
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें, हर मुद्दे पर बेबाक रखने वाले अनुराग कश्यप ट्विटर पर वापसी के बाद फिर से सक्रिय हैं। देश में एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन पर लगातार कोई न कोई कमेंट कर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अनुराग ने ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या कम होने की बात भी कही थी। 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'मुझे योग्य समझने के लिए धन्यवाद'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed