नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री और कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस अभिनेत्री का नाम सदफ जफर हैं। यह अभिनेत्री बीते 15 दिनों से सलाखों के पीछे हैं। अब इस अभिनेत्री और कार्यकर्ता को रिहा कराने के लिए बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां सामने आई हैं।
इस वजह से बीते 15 दिनों से जेल में बंद हैं ये अभिनेत्री, सितारे कर रहे रिहाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदफ जफर प्रदर्शन स्थल से फेसबुक लाइव कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद कर दिया। यह वाकया 19 दिसंबर का है। इस तारीख से अभी तक सदफ लखनऊ जेल में बंद हैं। अब इस मामले पर सिनेमाजगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सदफ की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने ट्वीट किया- 'स्वतंत्र संस्थान छलावा है। अगर डर के जरिए दिमाग को बेड़ियों में जकड़ दिया जाए या अशक्त कर दिया जाए तो आप किस तरह की सरकार में रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, आप प्रजा हैं, न कि नागरिक हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के बिना स्वतंत्र संस्थानों का तमाम बाहरी रूप और ढांचा एक छलावा है, दिखावा है। सदफ को रिहा किया जाए।'
“A society whose citizens refuse to see & investigate the facts,who refuse to believe that their government & their media will routinely lie to them & fabricate a reality contrary to the facts,is a society that chooses & deserves the Police State Dictatorship it's going to get.” If the mind is shackled or made impotent through fear, it makes no difference under what form of government you live, u are a subject & not a citizen . Without liberty of speech, all of the outward forms and structures of free institutions are a sham, a pretense. #FreeSadaf
महेश भट्ट के अलावा स्वरा भास्कर ने भी अभिनेत्री की रिहाई की मांग की। स्वरा भास्कर ने लिखा- 'कार्यकर्ता और अभिनेत्री सदफ जफर लखनऊ की जेल में हैं।स्पष्ट नहीं है कि क्यों हैं! उनके दोस्त दीपक कबीर भी जेल में हैं, क्योंकि वह उनके बारे में पूछताछ करने के लिए गए थे। सदफ को मुक्त किया जाए, दीपक को मुक्त किया जाए और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।'
Activist and actor #sadafjafar is in jail in Lucknow.. not clear why! Her friends #DeepakKabir is also in jail because he went to enquire after her.. #FreeSadaf #FreeDeepak and make UP police accountable for its excesses!
इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सुशांत ने कहा- 'फेसबुक लाइक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से सवाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया, पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। सदफ को रिहा किया जाए।' इन सितारों ने रिहाई की मांग करते हुए #FreeSadaf भी लिखा है।
जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, दीपिका ने सरेआम इवेंट में की थी सिलाई