'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के साथ एक कैब ड्राइवर ने बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा करते हुए कहा कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित कंपनी का ऐप भी डिलीट कर दिया है। यही नहीं, एक्ट्रेस ने कैब ड्राइवर की जानकारी और तस्वीर भी फैन्स से शेयर की है।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कहा, 'कार ना हो तो हमारे शहर में एक भी दिन बिताना तकलीफों भरा है...इस ड्राइवर ने मुझे पिक किया और बुरी तरह गाड़ी चला रहा था। मैंने उसे आराम से ड्राइव करने कहा...तो उसने मुझे गाड़ी से उतर जाने को कहा...मेरे साथ दूसरी बार ऐसी घटना घटी है। मुझे पता है कि अगली राइड बुक करने पर मुझे फाइन देना पड़ेगा...मैंने उसी वक्त ऐप डिलीट कर दिया।'
दीपिका कक्कड़ ने अपनी कैब बुकिंग की डिटेल भी शेयर की है-
गौरतलब है कि दीपिका से पहले एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के साथ भी बदतमीजी की खबरें सामने आई थीं। उनके बार-बार कहने के बावजूद कैब ड्राइवर ने एसी का लेवल नहीं बदला। टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभा रहे एक्टर नकुल मेहता के साथ भी पिछले साल ऐसी ही घटना घटी थी। नौबत हाथापाई तक कि आ गई थी।