फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल बाद शिल्पा शिंदे के रील लाइफ पति ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'शो छोड़ना उनकी फितरत में शामिल'

Thu, 29 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Rohitashv Gour akka Manmohan Tiwari says when Shilpa Shinde bored from the serial and leaved it
Rohitashv Gour
बिग बॉस सीजन 11 के दौरान शिल्पा शिंदे ने कई बार 'भाबी जी घर पर है' सीरियल विवाद पर बात की। यहां तक कि विकास गुप्ता पर कई सारे आरोप भी लगाए थे। हालांकि रियलिटी शो के दौरान इन दोनों के लड़ाई झगड़े भी हुए और बाद में अच्छे दोस्त बन गए। 'भाबी जी घर पर है' सीरियल को शिल्पा को छोड़े काफी समय बीत चुका है। इस बीच शो में उनके पति का किरदार निभा रहे मनमोहन तिवारी ने बताया शिल्पा के शो से बाहर जाने की वजह से उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 
Rohitashv Gour akka Manmohan Tiwari says when Shilpa Shinde bored from the serial and leaved it
Shilpa Shinde
शिल्पा के बारे में बात करते हुए रोहिताश गौड़ ने कहा -  'शुंभागी अत्रे और शिल्पा दोनों की तुलना नहीं हो सकती है। इतना जरूर है कि लुक देखा जाए तो शिल्पा बहुत सुंदर थी। स्क्रीन पर रियल भाबी की तरह लगती थीं। जब भी शिल्पा स्क्रीन पर आती थी तो उनके लुक में एक जादू था। शो से उनका जाना हमें घाव दे गया था। ऐसा लगने लगा था कि छोड़ो यार अब बहुत हो गया।'
 
Rohitashv Gour akka Manmohan Tiwari says when Shilpa Shinde bored from the serial and leaved it
Shubhangi Atre
वहीं शुभांगी अत्रे के बारे में रोहिताश ने कहा - 'उनका काम बहुत अच्छा है। जब वह शो में आई थीं तो काफी प्रेशर था उनके ऊपर। हम लोगों ने उन्हें बिल्कुल भी प्रेशर नहीं दिया। कुछ चीजें डायरेक्टर की और कुछ अपनी डालकर एक नई अंगूरी बना दी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohitashv Gour akka Manmohan Tiwari says when Shilpa Shinde bored from the serial and leaved it
Rohitashv Gour
रोहिताश ने कहा - 'शिल्पा को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। अगर आप शिल्पा के पिछले सीरियल को देखें तो ज्यादातर ऐसा करती हुई देखी गई। फिर चाहे चिड़िया घर हो या फिर कोई। सीरियल करना और उसे छोड़ना उनकी फितरत में शामिल है। वह सीरियल से बहुत जल्दी ऊब जाती हैं।' आपको बता दें, साल 2016 में शिल्पा शिंदे और 'भाबी जी घर पर है' के मेकर्स की बीच शो को लेकर झगड़ा हो गया था। 
 
विज्ञापन
Rohitashv Gour akka Manmohan Tiwari says when Shilpa Shinde bored from the serial and leaved it
Rohitashv Gour
यहां तक की शिल्पा ने टीम पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही प्रोड्यूसर संजय कोहली पर भी कई आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सारे आरोप हटा लिए। शिल्पा जल्द ही टेलीविजन पर सुनील ग्रोवर के साथ एंट्री करने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed