स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुआंधार कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। श्रद्धा कपूर की अदाकारी के साथ लोग फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। स्त्री 2 के निर्देशन के साथ फिल्म में अमर की झलक भी लोगों को नजर आई। 'आज की रात' गाने में वह तमन्ना भाटिया के साथ थिरकते हुए नजर आए हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी कई निर्देशक अपनी ही फिल्मों में कुछ समय के लिए दिखाई दे चुके हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Cameo Roles: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्म में निभाई विशिष्ट भूमिका, सूची में स्त्री 2 वाले अमर कौशिक भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल सिनेमा के सुपरहिट निर्देशक एटली कुमार ने हाल ही में फिल्म जवान बनाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले थे। हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली इस फिल्म के गाने 'जिंदा बंदा' में एटली भी थिरकते हुए नजर आए थे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभुदेवा का नाम भी इस सूची में शामिल है। डांस के साथ अभिनय और निर्देशन में भी उन्होंने खूब कामयाबी हासिल की है। फिल्म वॉन्टेड के 'जलवा' और राउडी राठौर के गाने 'चिंता ता ता' में वह भी थिरकते हुए नजर आ चुके हैं। फैंस को यह दोनों ही गाने खूब पसंद आए थे।
अयान मुखर्जी अब तक कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म ये जवानी है दीवानी उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बदतमीज दिल में अयान की झलक देखने को मिली थी।
अनुराग कश्यप को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे काबिल निर्देशकों में से एक माना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म महाराजा में लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई। अनुराग भी अपनी फिल्म में कैमियो कर चुके हैं। फिल्म देव डी में उनकी एक झलक लोगों को देखने को मिली थी।
Throwback Thursday: जब कमल हासन ने बॉलीवुड छोड़ने की बताई असली वजह, खुलासे ने सबको कर दिया था हैरान