{"_id":"5bf680e3bdec224191301a5d","slug":"cancer-diagnosed-actress-nafisa-ali-want-to-see-her-3rd-grandchild","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर का पता चलते ही नफीसा अली ने जाहिर की यह ख्वाहिश, फैंस भी हो जाएंगे भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर का पता चलते ही नफीसा अली ने जाहिर की यह ख्वाहिश, फैंस भी हो जाएंगे भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
nafisa ali, sonia gandhi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बाद इन दिनों एक्ट्रेस नफीसा अली के कैंसर का खुलासा हुआ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया है। इस बीच नफीसा अली ने अपनी जिंदगी में बेहद खास इच्छा जाहिर की है। उनकी यह इच्छा फैंस को भावुक भी कर सकती है।
नफीसा अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही नफीसा अली ने खुलासा किया है कि वह जिंदगी में कोई अनहोनी होने से पहले अपने तीसरे नाती या नतनी को देखना चाहती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार नफीसा अली ने कहा है- मेरे बच्चे मेरी ताकत है जो मुझे कैंसर से लड़ने की शक्ति दे रहे हैं। मेरी बेटी तीन महीने से प्रेग्नेंट हैं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने होने वाले तीसरे नाती या नातिन को देख सकूं।
nafisa ali
- फोटो : Twitter
नफीसा अली के तीन बच्चे हैं उनकी शादी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला। नफीसा अली ने बताया- दो महीने पहले मैंने पेट में दर्द के चलते दिल्ली में डॉक्टर से मुलाकात की। पांच दिन दवाईयां खाने के बाद दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि मुझे तीसरे स्टेज का कैंसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nafisa ali
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि हाल ही में नफीसा अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्होंने अपने कैंसर का खुलासा किया। तस्वीर के साथ नफीसा अली ने लिखा- 'मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।' नफीसा अली साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि नफीसा अली मेजर साहब, यमला पगला दीवाना, गुजारिश, लाइफ इन ए मेट्रो और साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। नफीसा अली के अलावा हाल ही में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी अपने कैंसर का खुलासा किया है। सोनाली और नफीसा फिल्म मेजर साहब में साथ काम कर चुके हैं।