प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की 'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival 2019) की कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखी। कान में धमाकेदार इंट्री के बाद प्रियंका की रेड ड्रेस में एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।
Cannes से प्रियंका-निक की सामने आई रोमांटिक तस्वीर, अब इस तरह से कैमरे में हुए कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में प्रियंका लाल रंग की शिमरी गाउन पहने हुई हैं। इस ड्रेस को टॉमी हिलफिगर ने डिजाइन किया है। कुछ तस्वीरों में निक प्रियंका का हाथ पकड़े हुए हैं तो वहीं कुछ तस्वीर में रोमांटिक नजर आ रहे हैं। कान में प्रियंका चोपड़ा का यह सातवां लुक है। इस लुक में प्रियंका ने हाई पोनी के साथ इयररिंग्स पहने हुए हैं जो उन पर जंच रहे हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की व्वाइड ऑफ शोल्डर गाउन का लुक सामने आया था। इस ड्रेस में भी प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। खास बात है कि इस ड्रेस में प्रियंका की निक के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें निक प्रियंका को कुछ खिलाते हुए दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर को प्रियंका के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इससे पहले प्रियंका ग्रे कलर की शिमरी ड्रेस में स्पॉट हुई थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने डायमंड इयररिंग्स के साथ पोनी बना रखी थी। कान में प्रियंका के अलावा भारत से कई और सेलिब्रिटी भी आए थे। इन सेलिब्रिटी को कान फिल्म फेस्टिवल में एक ही फ्रेम में देखा गया।
इसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, हिना खान, हुमा कुरैशी और डायना पैंटी का नाम शामिल है। हालांकि दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन इस फ्रेम में नहीं दिखी। आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे आखिर में धमाकेदार एंट्री ली है। ऐश्वर्या इस बार भी बेटी आराध्या के साथ कान में पहुंची। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
💖My Sunshine Forever☀️🌈✨ 💖LOVE YOU ❤️
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on