सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cannes 2022: दीपिका को टक्कर देने कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची गुत्थी, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Cannes 2022: comedian sunil grover aka gutthi seen on the red carpet of cannes film festival 2022
sunil grover - फोटो : social media

इस समय कान फिल्म फेस्टिवल की धूम चारों तरफ मची हुई है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस फेस्टिवल के 75वें संकरण के रेड कारपेट पर भारत का परचम ऊंचा कर रखा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका साथ देने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी पेरिस पहुंच चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सुनील ग्रोवर की यह पोस्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

Trending Videos
Cannes 2022: comedian sunil grover aka gutthi seen on the red carpet of cannes film festival 2022
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को तस्वीर साझा कर दिया तोहफा 
'द कपिल शर्मा शो' की गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गुत्थी के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह तस्वीर एक मॉर्फ फोटो है जिसको फोटोशॉप किया गया है। इस तस्वीर में वह वाइट और पर्पल कलर के स्टाइलिश गाउन में दो चोटी के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ने लिखा, "फ्रेंच रिवेरा।" उनके फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2022: comedian sunil grover aka gutthi seen on the red carpet of cannes film festival 2022
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

स्टार्स कर रहे जमकर कमेंट 
सुनील के फैंस पूरे भारत में फैले हुए हैं, जो उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर जमकर कमेंट करते हैं, लेकिन उनकी इस कान स्पेशल तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हिना खान भी सुनील की तस्वीर को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाई, उन्होंने हंसने वाली इमेजी के साथ लिखा "सुनील....।" हिना के साथ ही रोनित रॉय ने भी तस्वीर पर कमेंट किया, 'वाओ, यार तुमने तो मार ही डाला।' इनके अलावा मोनी रॉय ने भी इस तस्वीर पर फनी रिएक्शन दिया है।        

Cannes 2022: comedian sunil grover aka gutthi seen on the red carpet of cannes film festival 2022
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों पर है सुनील का फोकस
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय फिल्मों और वेब सीरीज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'भारत' में देखा गया था। फिलहाल वह एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed