सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cannes 2022: अभिनेत्रियों के रेड कार्पेट लुक्स की कीमत जानक उड़ जाएंगे होश, एक ने तो पहना 3.8 करोड़ रुपये का हार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Cannes 2022: From Deepika Padukone to aishwarya rai hina khan tamannaah bhatia cost of bollywood actress red carpet looks
cannes 2022 - फोटो : social media

साल के सबसे चर्चित फिल्मी इवेंट्स में से एक 75वां कान फिल्म फेस्टिवल इस समय भारत में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ-साथ भारतीय सेलेब्स भी अपने शानदार रेड कार्पेट लुक की वजह से इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। भारतीय अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को प्रभावित कर रही हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं। वह अपने हर लुक से अपने फैंस को चौंका रही हैं। इन दो बॉलीवुड डीवाज के साथ ही हेली शाह, हिना खान, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े और कई अन्य सितारे इस समय कान में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खूबसूरत और ग्लैमरस ड्रेसिज, जो रेड कार्पेट पर भारतीयों की शोभा बढ़ा रही हैं उनकी कीमत कितनी है? अगर नहीं तो हमारा यह आर्टीकल आपको बताएगा कि यह ड्रेसिज कितनी कीमती हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Cannes 2022: From Deepika Padukone to aishwarya rai hina khan tamannaah bhatia cost of bollywood actress red carpet looks
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण
ड्रेस- ब्लैक पैंट सूट
कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी की तरह पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इसके दूसरे दिन ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना था। इस ड्रेस में वह एकदम बॉडी लेडी की तरह लग रही थीं। अपने इस स्टनिंग लुक को उन्होंने पंथेरे डी कार्टियर के महंगे नेकलेस के साथ पेयर किया था, जिसकी कीमत कथित तौर पर 3.8 करोड़ रुपये थी। उनका यह सिल्वर नेकलेस 18 कैरेट वाइट गोल्ड से बना हुआ था। इसमें तकरीबन 19.05 कैरेट के हीरे भी लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2022: From Deepika Padukone to aishwarya rai hina khan tamannaah bhatia cost of bollywood actress red carpet looks
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन
ड्रेस- पिंक पैंट सूट
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान 2022 के पहले दिन 'वैलेंटिनो' ब्रांड का खूबसूरत हॉट पिंक पैंट सूट पहना था। ऐश्वर्या द्वारा पहने गए डबल कॉम्पैक्ट ड्रिल ब्लेजर की कीमत कथित तौर पर लगभग 3,640 डॉलर और पैंट की कीमत लगभग 1,735 डॉलर थी। भारतीय करेंसी में बात करें तो ऐश्वर्या के इस पैंट सूट की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

Cannes 2022: From Deepika Padukone to aishwarya rai hina khan tamannaah bhatia cost of bollywood actress red carpet looks
urvashi rautela - फोटो : social media

उर्वशी रौतेला
ड्रेस- वाइट रफल ड्रेस
बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक उर्वशी रौतेला ने कान 2022 में भी अपना जलवा बिखेरा। रेड कार्पेट पर अभिनेत्री ने वाइट कलर का वन ऑफ शोल्डर ग्लैमरस गाउन पहन रखा था। उर्वशी के इस खूबसूरत गाउन की कीमत करीब एक लाख 47 हजार रुपये बताई जा रही है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अभिनेत्री ने कानों में इयररिंग्स, हाथों में अंगूठी और एक ब्रेसलेट पहना हुआ था, जिनकी कीमत लगभग 24 लाख  रुपये थी।

विज्ञापन
Cannes 2022: From Deepika Padukone to aishwarya rai hina khan tamannaah bhatia cost of bollywood actress red carpet looks
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram

तमन्ना भाटिया
ड्रेस- लाइम ग्रीन पैंटसूट
'बाहुबली' फेम तमन्ना भाटिया भी कान फिल्म फेस्टिवल में खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने कान में एक दिन लाइम ग्रीन कलर का पैंट सूट पहना था, जिसे तमन्ना ने एक स्ट्रैपी हॉट बॉडी सूट और लेदर पंप के साथ पेयर किया था। इस लाइम ग्रीन ब्लेजर की कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई जा रही है और उनके ट्राउजर की कीमत करीब 2.445 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed