Cannes 2025: कान से Urvashi Rautela का जबरदस्त नया लुक, पूछा फैंस से खास सवाल
Cannes Film Festival 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी रौतेला सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले उनका कान में ऊप्स मोमेंट और अब एक और जबरदस्त लुक सामने आया है।
कान फिल्म फेस्टिवल अपने रेड कार्पेट के साथ-साथ ग्लैमर और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। आज अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपना एक और लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस में लाजवाब पोज देती नजर आईं। इस लुक में उर्वशी को देखकर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
कान से उर्वशी का नया लुक सामने आ चुका है, जिसे खुद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस नए लुक में उर्वशी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में लॉन्ग स्लीव्स के साथ नेकलाइन पर ब्राउन रंग का स्टाइलिश लुक दिया गया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में कई नेकलेस पीस पहने हुए हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इस लुक के साथ उर्वशी का हेयर स्टाइल उन्हें और भी खास बनाता है।
उर्वशी के इंस्टाग्राम पर अपना यह नया लुक शेयर किया और कैप्शन में पूछा, 'मुझे बताएं कि आप कान में हैं, बिना मुझे बताए कि आप कान में हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया की उनका यह लुक स्टाइल पश्चिम अफ्रीका के आर्किटेक्ट और रिवाज सेनेगल ने मिलकर डिजाइनर किया है।
उर्वशी का यह लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर सानने आया, उनके फैंस ने कमेंट की बारिश कर दी। एक फैन ने लिखा, 'कान्स की सबसे खूबसूरत लड़की', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'कांस की रानी', एक और फैन ने लिखा, 'उर्वशी आप बहुत सुंदर लग रही हैं', एक और फैन ने लिखा, 'फोटो शॉप और फिल्टर और एआई क्यों आप इतनी सुंदर हैं कि आपको इसकी आवश्यकता नहीं है', एक और फैन ने लिखा, 'आप इतनी प्यारी क्यों हो', एक और फैन ने लिखा, 'सुन्दर राजकुमारी'
