{"_id":"682b7e6575068373a10191c2","slug":"janhvi-kapoor-walk-soon-on-cannes-2025-red-carpet-actress-share-some-glimpse-before-the-event-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: Cannes में वॉक करने से पहले जान्हवी ने साझा की ये तस्वीर, हाैसला बढ़ाने पहुंचे दो करीबी लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: Cannes में वॉक करने से पहले जान्हवी ने साझा की ये तस्वीर, हाैसला बढ़ाने पहुंचे दो करीबी लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
सार
जान्हवी कपूर भी कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस इवेंट में शिरकत करने से पहले एक्ट्रेस ने एक खास तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की है। जानिए, किस फिल्म के लिए जान्हवी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं?
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोमवार को जहां मौनी रॉय और जैकलीन फर्नांडीज जैसी एक्ट्रेस कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। वहीं जान्हवी कपूर भी जल्द इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। अपनी एक फिल्म के प्रीमियर के लिए वह कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर भी वह वॉक करेंगी।
2 of 5
जाहन्वी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इस फिल्म के लिए कान फेस्टिवल में शामिल होंगी
करण जौहर प्रोड्यूस और नीरज घेवान डायरेक्टेड फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में होगा। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने एक्टिंग की है। साथ ही विशाल जेठवा ने भी अहम रोल किया है। इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए जान्हवी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं।
क्या है होमबाउंड की कहानी-किरदार
फिल्म ‘होमबाउंड’ दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी पाने की चाह रखते हैं। इसके लिए अपने गांव से बाहर निकलते हैं। आगे चलकर वह जब अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं तो उनके बीच काफी कुछ बदलने लगा। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने दो दोस्तों के रोल किए हैं, वहीं जान्हवी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी को सपोर्ट करने ये दो शख्स मौजूद रहेंगे
रविवार की सुबह ही करण जौहर भी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। करण के साथ खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया भी नजर आए। ये दोनों जान्हवी को सपोर्ट करने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। खुशी अपनी बहन जान्हवी के इस स्पेशल दिन पर उनके साथ रहना चाहती हैं। वहीं जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor
जान्हवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जान्हवी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।