बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। उन्हें परिचय की जरूरत नहीं। मगर, हाल ही में जब वे मेट गाला 2025 के मंच पर थे, तो ऐसा पल आया जब शाहरुख खान को अपना परिचय देना पड़ गया। दरअसल, एक पत्रकार ने उन्हें नहीं पहचाना और उनसे पूछ लिया, 'आप कौन हैं?' इसके बाद शाहरुख खान ने अपना परिचय काफी सहज होकर दिया। मगर, शाहरुख खान के फैंस का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया को ट्रोल किया। हाल ही में अभिनेत्री साई तम्हणकर से इस बारे में पूछा गया। जानते हैं वे क्या बोलीं?
Sai Tamhankar: 'पूरी दुनिया आपको नहीं जान सकती', मेट गाला में शाहरुख को देना पड़ा परिचय तो बोलीं साई तम्हणकर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 19 May 2025 08:06 PM IST
सार
Sai Tamhankar: हाल ही में शाहरुख खान ने मेट गाला में शिरकत की। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछ लिया 'आप कौन हैं?', जिसके बाद शाहरुख को अपना परिचय देना पड़ा। इस पर हाल ही में साई तम्हणकर ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
