{"_id":"582968bf4f1c1b55368fdd75","slug":"cannot-tolerate-my-wife-s-romantic-scenes-on-screen-gurmeet-choudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
Mon, 14 Nov 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खुद चाहें फिल्मों में या टीवी पर कितने भी किसिंग सीन कर लें लेकिन अगर बीवी ऐसा करने लगे तो सोचिए जरा क्या हो ? फिल्म 'वजह तुम हो' में किए गए अपने किसिंग और इंटीमेट सीन पर बेशक गुरमीत चौधरी को कोई आपत्ति नही है लेकिन जब उनकी बीवी देबिना ऐसे सीन ऑन-स्क्रीन करे तो उनके तन बदन में आग लग जाती है।
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
2 of 6
ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद गुरमीत का कहना है। खबरों के मुताबिक गुरमीत, जो इन दिनों 'वजह तुम हो' में किए गए हॉट सीन की वजह से अपनी बीवी की नाराजगी झेल रहे हैं, उन्हें जरा भी बर्दाश्त नहीं है कि उनकी बीवी ऑन-स्कीन किसी और के साथ इंटीमेट हो।
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
3 of 6
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीवी के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए गुरमीत ने कहा, 'वो बहुत ही समझदार हैं। जहां तक जलन की बात है, तो मैं बहुत जलता हूं उनके प्यार-मोहब्बत के सीन को लेकर। वो जब भी किसी के साथ रोमांटिक सीन करती हैं, तो मेरे तन-बदन में आग लग जाती है। मैं भले ही कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, मगर मुझे उनके रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
4 of 6
गुरमीत का ये बयान काफी चौंकाने वाला है क्योंकि अगर वो खुद किसी के साथ रोमांटिक सीन करते हैं तो जाहिर है उन्हें अपनी बीवी के इस तरह के सीन से कोई एलर्जी नहीं होनी चाहिए, खासकर तब जब दोनों ग्लैमर इंडस्ट्री में हों।
विज्ञापन
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
5 of 6
वैसे ये पहली बार नहीं है जब गुरमीत ने किसी फिल्म में इंटीमेट और रोमांटिक सीन किए हों। इससे पहले आई फिल्म 'खामोशियां' में भी उनका काफी बोल्ड किरदार था और खूब जमकर उन्होंने सीन किए थे। उस वक्त भी गुरमीत और उनकी वाइफ देबिना के बीच मन-मुटाव की खबरें सामने आईं थी। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।