भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर कैरीमिनाटी के फैंस करोड़ों की संख्या में हैं। कम उम्र में उन्होंने इतना नाम कमा लिया है कि उनके सवाल अब कौन बनेगा करोड़पति में भी पूछे जाने लगे हैं। जल्द ही वे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ फिल्म 'मेडे' में नजर आएंगे। इस बीच कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर करीना कपूर के चैट शो वॉट वीमेन वॉन्ट का हिस्सा बने। इस दौरान कैरी ने ऑनलाइन बुली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 of 5
कैरीमिनाटी की नई फिल्म
- फोटो : Instagram
दरअसल कैरीमिनाटी दो यूट्यूब चैनल चलाते हैं। एक पर वो गेम की लाइव स्ट्रीम करते हैं और दूसरे पर रोस्ट करते हैं। उनकी रोस्ट वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। बीते दिनों जब यूट्यूब वर्सेज टिक टॉक को लेकर विवाद हुआ था तब कैरी ने एक टिकटॉकर को रोस्ट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
उसी वीडियो से कैरीमिनाटी ऐसा छा गए कि हर कोई उनके बारे में बात करने लगा। चैट शो वॉट वीमेन वॉन्ट में का हिस्सा बने कैरीमिनाटी से करीना कपूर ने सवाल किया, 'तुम उन लोगों पर क्या कहोगे जो तुम्हें ऑनलाइन बुली (इंटरनेट पर किसी का मजाक उड़ाने वाला) कहते हैं।'
4 of 5
कैरी मिनाटी
- फोटो : Social Media
इस पर कैरी ने खुलासा किया कि जब भी वह किसी भी शख्स को रोस्ट करते हैं तो उससे इसकी इजाजत लेते हैं। अगर कोई इजाजत नहीं देता तो वे उस पर वीडियो नहीं बनाते। कैरी ने बताया कि उन्होंने जिसको भी रोस्ट किया है, उससे उस शख्स को बहुत फायदा मिला है।
5 of 5
कैरी मिनाटी
- फोटो : Social Media
बीते दिनों कैरी ने अपना एक गाना 'वरदान' रिलीज किया था। ये पूरा गाना उनकी निजी जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया था कि एक बच्चा जिसका पढ़ने में दिल नहीं लगता, वो कैसे अपने घरवालों को मनाता है और फिर यूट्यूब की दुनिया में कदम रखता है।
हिना खान ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स बोले- 'सीखो कुछ सना खान से'