{"_id":"5b2a37c74f1c1b2b428b5cf1","slug":"case-filed-against-film-producer-prernaa-arora-for-assaulting-masseuse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को मसाज के लिए 75 हजार रुपए महीना देती थी ये फिल्म प्रोड्यूसर, हुआ ऐसा काम, करवा दिया केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात को मसाज के लिए 75 हजार रुपए महीना देती थी ये फिल्म प्रोड्यूसर, हुआ ऐसा काम, करवा दिया केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Prernaa Arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'रुस्तम', 'पैडमैन' समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकीं प्रेरणा अरोड़ा का विवादों से गहरा नाता है। हाल ही में फिल्म 'परमाणु' और 'केदारनाथ' की शूटिंग रुकने के बाद वह सुर्खियों में आई थीं। अब एक बार फिर गलत वजह से वह खबरों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है।
Prernaa Arora
प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ खैरून मुख्तार अहमद नाम की 60 वर्षीय महिला ने मेधवादी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। प्रोड्यूसर पर महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि प्रेरणा अरोड़ा पर उनका लाखों रुपया बकाया है।
Prernaa Arora
मिली जानकारी के अनुसार, खैरून मुख्तार को प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी मालिश करने के लिए नौकरी पर रखा था। यह महिला पिछले 10 साल से प्रोड्यूसर के घर नौकरी कर रही है। महिला का कहना है कि उसकी ड्यूटी रात से लेकर सुबह आठ बजे तक होती थी और बदले में उन्हें 75 हजार मासिक वेतन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prernaa Arora
महिला का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उन्हें तनख्वाह नहीं मिली है। उसका कहना है कि प्रोड्यूसर ने उसे 1.25 लाख रुपये का चेक दिया मगर वह बाउंस हो गया। महिला का आरोप है कि प्ररेणा अरोड़ा ने अभी तक उन्हें सैलरी के कुल 3.75 लाख रुपये नहीं दिए हैं। जब उसने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
Prernaa Arora
वहीं, प्रेरणा अरोड़ा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह महिला उनके घर से 56 हजार रुपये चोरी करते पकड़ी गई थी जिसके बाद बॉडीगार्ड्स ने उसे घर से बाहर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि अगर महिला के पास बिल और इनवॉइस मौजूद हैं तो वह फौरन उसके पैसे लौटा देंगी।