फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर फंसे सलमान खान और शिल्पा शेट्टी, अब मुंबई में FIR दर्ज

Sat, 23 Dec 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 23 Dec 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
case filed against salman khan and shilpa shetty in mumbai
salman, shilpa

एक्टर्स सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, वहीं अब मुंबई में भी दोनों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के लिए एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की गई।


 

 

case filed against salman khan and shilpa shetty in mumbai
salman khan and shilpa shetty

बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस बीच मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है।
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

पढ़ें: सलमान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होते ही तोड़-फोड़, फाड़े पोस्टर-बैनर, शो रद्द करने की मांग

case filed against salman khan and shilpa shetty in mumbai
salman khan and shilpa shetty

यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि हाल में सलमान खान ने एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सलमान खान देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो। इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
case filed against salman khan and shilpa shetty in mumbai
salman khan

वहीं आगरा में भी अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज का आक्रोश भड़क गया है। शुक्रवार को शहर के दो सिनेमा हॉल पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का विरोध किया गया। संजय सिनेमा पर काउंटर बंद करा दिया। गेट पर मलबा भी फेंक दिया गया। फिल्म के पोस्टर भी जला दिए। कर्मचारियों ने रोका तो पथराव कर दिया। सिनेमा हाल के मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
case filed against salman khan and shilpa shetty in mumbai

जयपुर में भी अभिनेता सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने के साथ ही विरोध भी तेज हो गया है। सिनेमा हॉल में तोड़-फोड़ के साथ पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। सलमान खान का पुतला फूंका। सलमान खान पर जातिगत शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शो रद्द करने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed