फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी पर केस दर्ज और रेमो डिसूजा की बढ़ी मुश्किलें, पांच खबरें

Sat, 04 Jan 2020 06:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jan 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Case On Sapna Choudhary and Remo Dsouza Surrenders His Passport entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रहीं। गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। सपना की ओर से पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।



मुश्किल में फंसीं सपना चौधरी, इस मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Case On Sapna Choudhary and Remo Dsouza Surrenders His Passport entertainment news
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। रेमो डिसूजा पर उनके एक पुराने मित्र ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में देर रात रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद एसएसपी के समक्ष अपने दस्तावेज जमा करवाए जिसमें पासपोर्ट भी शामिल है।

सलमान खान के निर्देशक के खिलाफ लगा धोखाधड़ी का आरोप, देश से बाहर जाना हुआ मुश्किल

Case On Sapna Choudhary and Remo Dsouza Surrenders His Passport entertainment news
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

आदित्य पंचोली ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के चलते ज्यादा चर्चा में रहे हैं। आदित्य फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रहे लेकिन उनका गर्म मिजाज उन्हें चर्चा में लाता रहा। कभी पड़ोसी से मारपीट, कभी डीजे बाउंसर पर हमला, यहां तक कि वो इन दिनों रेप का आरोप भी झेल रहे हैं। इस मामले पर उनपर केस चल रहा है। आज आदित्य पंचोली अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विवादों से रहा है आदित्य पंचोली का नाता, ड्रग देकर कार में अभिनेत्री से रेप करने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Case On Sapna Choudhary and Remo Dsouza Surrenders His Passport entertainment news
Anurag Kashyap and PM Modi - फोटो : twitter

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सामाजिक मुद्दों और घटनाओं पर खुलकर अपने विचार रखते हैं। अनुराग एक बार फिर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा है।

पीएम मोदी पर अनुराग कश्यप ने कसा तंज, बोले- 'पाकिस्तान नहीं होता तो...'
 

विज्ञापन
Case On Sapna Choudhary and Remo Dsouza Surrenders His Passport entertainment news
gulzar - फोटो : Social Media

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आईआईटी कानपुर में 17 दिसंबर को हुए प्रदर्शन का मामला गरमा गया है। कई प्रोफेसरों ने शिकायत की थी प्रदर्शनकारी छात्रों ने विरोध जताने के लिए पाकिस्तानी शायर फैज अहमद की नज्म ‘हम देखेंगे, लाजिम है हम भी देखेंगे...’ गाई थी, जोकि हिंदू और राष्ट्र विरोधी है। इस मामले ने तूल पकड़ा और राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक ने इस पर अपनी प्रतक्रिया दी। अब इस विवाद पर मशहूर गीतकार गुलजार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फैज साहब पर इल्जाम लगाना गलत है।

फैज की नज्म को राष्ट्र विरोधी बताने पर आया गुलजार का बयान, कह दी ऐसी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed