फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग डायरेक्टर का इंटरव्यू में खुलासा, हजारों के बीच ऐसे होता है स्टारकास्ट का सेलेक्शन

Sat, 27 Jul 2019 12:43 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jul 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
casting director mukesh chhabra interview and his selection process
mukesh chhabra - फोटो : amar ujala

फिल्मों के बनने से पहले उसके कलाकारों का चयन करना भी एक अहम कार्य होता है। सही कलाकार चुनना बेहद जरूरी होता है क्योंकि वही है जो आगे जाकर फिल्म का चेहरा बनता है। बीते कुछ साल में इसी चयनकर्ता का सबसे चमकता चेहरा बनकर उभरे हैं मुकेश छाबड़ा। चिल्लर पार्टी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, काए पो चे, रॉकस्टार और सुपर 30 की कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा अब खुद फिल्म निर्देशक बन गए हैं।

casting director mukesh chhabra interview and his selection process
Mukesh Chhabra - फोटो : file photo

आपने अभिनय की पढ़ाई भी की है तो अभिनेता बनते बनते कास्टिंग डायरेक्टर कैसे बन गए?
मैंने अभिनय की पढ़ाई इसलिए नहीं की कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता था। ये कोर्स मैंने नौकरी पाने के लिए किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की थियेटर इन एजुकेशन में नौकरी पाने के लिए कम से कम क्वालिफिकेशन एक डिप्लोमा होना चाहिए या ग्रेजुएशन पूरी होनी चाहिए इसीलिए एक्टिंग का कोर्स किया था। अभिनेता नहीं बनना चाहता था। पर हां, जहां काम किया वहां एक्टिंग और कास्टिंग सभी कुछ करना पड़ता था। 

casting director mukesh chhabra interview and his selection process
mukesh chhabra - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा में कास्टिंग डायरेक्टर का नाम आपके नाम से ही प्रचलन में आया, तो कैसे चयन करते हैं आप कलाकारों का?
मैं सबसे पहले तो कलाकार की सच्चाई देखता हूं कि वह किस तरह के संस्कारों के साथ आया है, कहां से आया है और किस जगह का है? अगर फिल्म गुजरात की है तो गुजराती कलाकारों को ज्यादा महत्व दूंगा, या राजस्थान की है तो राजस्थानियों को। फिर आखिरी पड़ाव उसकी निष्ठा होती है। कितनी निष्ठा, धैर्य और मन लगाकर वह ऑडीशन देते हैं और आगे काम करते हैं। चयन करने से पहले इन्हीं सब चीजों पर गौर करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
casting director mukesh chhabra interview and his selection process
Super 30 - फोटो : Social Media

फिल्म सुपर 30 की कास्टिंग की काफी तारीफ हो रही है, इसके बारे में बताइए हमारे पाठकों को?
बहुत ही ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था यह। उन 30 बच्चों का चयन करने में मुझे सात महीनों से ज्यादा का वक्त लगा। बच्चे एक खास वर्ग के चाहिए थे और कहानी बिहार की थी तो पहले सोचा कि वहीं जाते हैं। वहां के लोगों से मिले। हमने सात लोगों की टीम बनाई फिर करीब 14 हजार बच्चों का ऑडीशन लिया। उस समय यही देखना था कि कौन कौन उम्र और भाषा के अनुसार किरदार के लिए सही बैठता है। उन सभी में से हमने दो सौ बच्चे चुने फिर गिनती सौ तक पहुंची। इन सौ बच्चों के साथ हमने महीनों वर्कशॉप्स कीं और फिर उन्हीं में से अंतिम 30 बच्चे चुने गए। 

विज्ञापन
casting director mukesh chhabra interview and his selection process
Gangs of wasseypur - फोटो : social media
रॉकस्टार, गैंग्स ऑफ वासेपुर और काए पो चे जैसी फिल्मों ने आपका नाम बनाया है। इन फिल्मों ने आपको कितना फायदा पहुंचाया?
अपनी बड़ाई नहीं करूंगा पर इतना कहूंगा कि बहुत भाग्यशाली रहा हूं। सभी से बहुत प्यार भी मिला। फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को लाने और उन उम्दा कलाकारों के कारण ही आज मुझे इतनी इज्जत मिल रही है। जिन-जिन का चयन मैंने किया है आज वे बड़े बड़े स्टार बन गए हैं। मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि मैं उनकी सफलता में एक छोटा सा हिस्सा हूं लेकिन असली कार्य उन्हीं का है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed