फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: इन बॉलीवुड हसीनाओं के बीच सालों पहले शुरू हुआ मनमुटाव आज भी है बरकरार, एक-दूजे को करती हैं नजरअंदाज

Thu, 21 Mar 2024 02:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Mar 2024 02:52 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच तकरार की खबरें तो अक्सर सामने आती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा है-
 

विज्ञापन
Cat Fight Between Actresses Kangana Ranaut Alia Bhatt Aishwarya Rai Rani Mukerji Katrina Kaif Deepika Padukone
हसीनाओं की कैट फाइट - फोटो : अमर उजाला

शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही बेरंग है। इंडस्ट्री से भेदभाव, कास्टिंग काउच और नेपोटिज्म जैसे मुद्दे अक्सर सामने आते हैं। वहीं, स्टार्स के हंसते चेहरे के पीछे भी कई राज छिपे रहते हैं। इंडस्ट्री में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले ज्यादातर सितारों की भी आपस में नहीं बनती। बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच तकरार की खबरें तो अक्सर सामने आती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा है-

Cat Fight Between Actresses Kangana Ranaut Alia Bhatt Aishwarya Rai Rani Mukerji Katrina Kaif Deepika Padukone
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी बॉलीवुड की दो बेहतरीन अदाकारा हैं। हालांकि, इन दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती है। रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों के बीच फिल्म 'चलते चलते' को लेकर मनमुटाव शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए पहले ऐश्वर्या राय को चुना गया था। हालांकि, अभिनेत्री उस वक्त सलमान खान के साथ रिश्ते में थीं और सलमान ने सेट पर पहुंचकर हंगामा कर दिया था। इसी कारण निर्माताओं ने ऐश्वर्या को बाहर का रास्ता दिखाकर रानी को बतौर मुख्य अभिनेत्री चुन लिया। इसी बात से ऐश्वर्या, रानी से नाराज हो गईं और यह नाराजगी आज तक बरकरार है। 

Cat Fight Between Actresses Kangana Ranaut Alia Bhatt Aishwarya Rai Rani Mukerji Katrina Kaif Deepika Padukone
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दो बोल्ड डीवा करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की कैट फाइट किसी से छिपी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच तकरार फिल्म 'ऐतराज' के दौरान शुरू हुई। फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद भी प्रियंका, करीना से ज्यादा तारीफें बटोरने में सफल रहीं। बस फिर क्या था यह बात बेबो को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने 'कॉफी विद करण' में प्रियंका के लहजे पर जमकर तंज कसा। उसके बाद दोनों हसीनाएं कई अवसर पर एक-दूजे पर कटाक्ष करती देखी गईं। 

Rajinikanth: 'यह चुनाव का समय है, मुझे सांस लेने में भी डर लगता है', रजनीकांत की इस नसीहत पर फैंस ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Cat Fight Between Actresses Kangana Ranaut Alia Bhatt Aishwarya Rai Rani Mukerji Katrina Kaif Deepika Padukone
जया बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियां रेखा और जया बच्चन के बीच की तकरार भी हेडलाइंस का हिस्सा बन चुकी है। जया और रेखा के रिश्ते में खटास का कारण बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बने। अमिताभ और रेखा के अफेयर की चर्चा तो आज तक इंडस्ट्री में है। इस वजह से रेखा और जया के बीच दूरियां बढ़ती रहीं, जो आज भी बरकरार हैं।

Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
Cat Fight Between Actresses Kangana Ranaut Alia Bhatt Aishwarya Rai Rani Mukerji Katrina Kaif Deepika Padukone
कैटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दो ए लिस्टर हसीनाएं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। दौलत से लेकर शोहरत तक दोनों हसीनाएं एक-दूजे को कड़ी टक्कर देती हैं। हालांकि, दोनों की जंग केवल बॉक्स ऑफिस तक ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी बरकरार है। जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में रहते हुए कैटरीना कैफ के साथ नजदीकियां बढ़ाई थीं। इस बात से दीपिका को तगड़ा झटका लगा था और उन्होंने अभिनेता से ब्रेकअप कर लिया था। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और आज के समय में शादीशुदा हैं। बावजूद इसके दोनों के बीच का मनमुटाव आज तक खत्म नहीं हो पाया है। 

Tiger Shroff: टाइगर ने 25 की उम्र में बनाई थी पहली गर्लफ्रेंड, वरुण धवन ने अभिनेत्री के नाम का कर दिया खुलासा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed