फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्सेल फिर विवादों में फंसी, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड नहीं दे रहा तेलुगु वर्जन को सर्टिफिकेट

Thu, 26 Oct 2017 04:29 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Thu, 26 Oct 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
CBFC has NOT issued certificate for Telugu version of Vijay’s Mersal Adirindhi
- फोटो : SELF
दिवाली में रिलीज हुई साउथ स्टार विजय की फिल्म 'मर्सेल' विवादों के गलियारों से निकलने का नाम नहीं ले रही। 18 अक्टूबर को रिलीज हुई ये फिल्म पहले जीएसटी और डिजिटल इंडिया पर तंज के चलते विवादों में फंसी थी। जानिए ताजा झमेला क्या है...
CBFC has NOT issued certificate for Telugu version of Vijay’s Mersal Adirindhi
तमिल के साथ-साथ फिल्म तेलुगु में भी उसी वक्त रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तेलुगु वर्जन 'अधिरिंधी' को सेंसर बोर्ड से अब तक सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है, यही वजह है कि फिल्म अपनी पूर्व निर्धारित तारीख 27 अक्टूबर को रिलीज नहीं हो पाएगी।
CBFC has NOT issued certificate for Telugu version of Vijay’s Mersal Adirindhi
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक श्रीधर पिल्लई ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, 'मर्सेल अभी भी विवादों से नहीं निकल पाई। तेलुगु वर्जन अब भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट के इंतजार में है। 'अधिरिंधी' कल रिलीज हो पाएगी या नहीं ये तो कल ही पता चलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC has NOT issued certificate for Telugu version of Vijay’s Mersal Adirindhi
Vijay, Mersal - फोटो : Vijay, Mersal
बता दें कि यह फिल्म सरकार के जीएसटी और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं पर आलोचनात्मक टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
CBFC has NOT issued certificate for Telugu version of Vijay’s Mersal Adirindhi
- फोटो : Movie Poster
हालांकि रजनीकांत, कमल हासन जैसे कई सितारें फिल्म के समर्थन में खड़े हैं। विवाद भी इस फिल्म के लिए सकारात्मक ही रहा। इतने कम दिनों में ही वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 150 करोड़ पार हो चुका है और फिल्म तेजी से 200 करोड़ के आकड़ें को छूने के करीब है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed