सब्सक्राइब करें

Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' को जीरो कट के साथ सीबीएफसी से मिली मंजूरी, सिर्फ संवाद में बदलाव के लिए कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Nov 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
CBFC passes Salman Khan YRF Spy Universe Film Tiger 3 with ZERO cuts asks to tweak bewakoof with mashroof
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' अब रिलीज से चंद कदम दूर है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से भी मंजूरी मिल गई है। और सीबीएफसी से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। 

Trending Videos
CBFC passes Salman Khan YRF Spy Universe Film Tiger 3 with ZERO cuts asks to tweak bewakoof with mashroof
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएफसी ने जीरो कट के साथ 'टाइगर 3' को मंजूरी दे दी है। सिर्फ डॉयलॉग में बदलाव की बात कही गई है। जांच समिति ने कोई सीन्स में कोई कटौती नहीं की है, लेकिन मेकर्स से 'बेवकूफ' शब्द को 'मशरूफ' और 'मूर्ख' शब्द को 'व्यस्त' से बदलने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC passes Salman Khan YRF Spy Universe Film Tiger 3 with ZERO cuts asks to tweak bewakoof with mashroof
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जिन जगहों पर RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का जिक्र किया गया है, वहां सीबीएफसी ने मेकर्स से इसे R&AW करने के लिए कहा है। इस फिल्म को 27 अक्तूबर को  U/A सर्टिफिकेट दिया गया था। फिल्म की अवधि दो घंटे 22 मिनट है। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में हैं। इमरान नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगे।
Aankh Micholi Review: सहज अंदाज में रिश्तों के अहमियत की बड़ी बात, भारतीय नारी की उदारता का अनोखा चित्रण

CBFC passes Salman Khan YRF Spy Universe Film Tiger 3 with ZERO cuts asks to tweak bewakoof with mashroof
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान, कटरीना और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे, उनका फिल्म में 'पठान' के किरदार के साथ स्पेशल कैमियो रोल होगा। 'पठान' के बाद दर्शक सलमान और शाहरुख को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस सीक्वेंस को मेकर्स ने स्पेशल अंदाज में शूट किया है।
Tejas: 'रील्स बनाओं, फिल्में बनाना तुम्हारे बस की बात नहीं', तेजस के फ्लॉप के बाद ट्रोल के निशाने पर आईं कंगना

विज्ञापन
CBFC passes Salman Khan YRF Spy Universe Film Tiger 3 with ZERO cuts asks to tweak bewakoof with mashroof
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसके शो सवेरे सात बजे से शुरू हो जाएंगे और एडवांस बुकिंग पांच नवंबर से शुरू होने वाली हैं। 'टाइगर  3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' रिलीज हो चुकी हैं।
Thalapathy Vijay: विजय के फैन-क्लब के सदस्य बुस्सी आनंद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मिलने पहुंचे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed