फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejas: 'रील्स बनाओ, फिल्में बनाना तुम्हारे बस की बात नहीं', तेजस के फ्लॉप के बाद ट्रोल के निशाने पर आईं कंगना

Fri, 03 Nov 2023 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Nov 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut got Trolled for her recent Pictures and Video after actress Film Tejas Flop
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अब हाल ही में, कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। अब एक बार फिर कंगना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस अभिनेत्री ने अपने दर्शकों को क्यों नाराज किया है।

Kangana Ranaut got Trolled for her recent Pictures and Video after actress Film Tejas Flop
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में, फिल्म 'तेजस' के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में पहुंच गई है। अभिनेत्री दर्शन करने के लिए द्वारकाधीश मंदिर गई थीं, जहां से उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसे देखकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Paresh Rawal: परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' पर की खुलकर बात, सुनील-अक्षय संग संबंधों पर भी डाला प्रकाश

Kangana Ranaut got Trolled for her recent Pictures and Video after actress Film Tejas Flop
कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें वह बोट में बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कंगना ने द्वारकाधीश से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ दिनों से दिल बहुत व्याकुल था। ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्ताएं दूर हो हई हों। मेरा मन स्थिर हो गया है। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा।'

Kangana Ranaut: द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंची कंगना रणौत, 'तेजस' की असफता के बाद अभिनेत्री का मन हुआ व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut got Trolled for her recent Pictures and Video after actress Film Tejas Flop
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की इस पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'बस रील्स ही बनाया करो। अब फिल्म बनाना तुम्हारे बस की बात नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंगना को ऐसे देखकर बहुत बुरा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह डिप्रेशन में जा रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अब तुम राजनीति ही ज्वाइन कर लो क्योंकि तुम्हारा फिल्मी करियर तो अब खत्म ही समझो।'

Kangana Ranaut: द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंची कंगना रणौत, 'तेजस' की असफता के बाद अभिनेत्री का मन हुआ व्याकुल

विज्ञापन
Kangana Ranaut got Trolled for her recent Pictures and Video after actress Film Tejas Flop
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म क खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed