फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस पर सीबीआई का जवाब और रणबीर कपूर का नया सरप्राइज, पांच खबरें

Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
CBI Breaks Silence on Sushant Case and Ranbir Kapoor New Film entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। इस मामले की जांच पिछले 145 दिनों से सीबीआई के पास है। लेकिन अब तक जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं सीबीआई से कई लोग अब जांच को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बताया कि इस मामले पर अब सीबीआई ने अपना जवाब दे दिया है। और साथ ही ये भी खुलासा किया है कि इस मामले की जांच कैसे हो रही है।



सुशांत सिंह राजपूत केस पर CBI ने तोड़ी चुप्पी, जांच पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

 

CBI Breaks Silence on Sushant Case and Ranbir Kapoor New Film entertainment news
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल

मंगलवार से ही मुंबई में चर्चा गर्म है कि अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जो रणथंभौर रवाना हुए हैं तो वहां से वह नए साल में सगाई करके ही लौटेंगे। लेकिन, इससे पहले कि ये वायरल खबर और ज्यादा फैले, रणबीर के चाचा अभिनेता रणधीर कपूर ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया है कि रणबीर और आलिया सिर्फ नए साल का जश्न मनाने के लिए गए हैं। दोनों की सगाई की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

रणथंभौर में होगी रणबीर और आलिया की सगाई, रणधीर कपूर ने बताया इस वायरल खबर का सच


 

CBI Breaks Silence on Sushant Case and Ranbir Kapoor New Film entertainment news
डैनी बॉयल, अनिल कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : ट्विटर

ओटीटी पर रिलीज हुई दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'एके वर्सेज एके' देश में तो तारीफें बटोर ही रही है, अब इस फिल्म को विदेशों से भी तारीफें मिलना शुरू हो गई है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' बनाकर ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक डैनी बॉयल ने इस फिल्म की बहुत तारीफ की। वह अनिल के काम के मुरीद तो पहले से ही रहे हैं लेकिन इस फिल्म को देखकर वह अनिल की तारीफ करते नहीं थके।

हॉलीवुड तक फिर बजा अनिल कपूर की अदाकारी का डंका, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने की तारीफ में कही ये बात


 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI Breaks Silence on Sushant Case and Ranbir Kapoor New Film entertainment news
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों बनी हुई हैं। अपने इस खास पल को वे खूब एन्जॉय कर रही है। हाल ही में अनुष्का ने एक फोटोशूट के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खूबसूरत फोटोशूट की तारीफ अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी की है। 

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विराट कोहली ने की तारीफ

 

विज्ञापन
CBI Breaks Silence on Sushant Case and Ranbir Kapoor New Film entertainment news
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल नए साल की पहली रात फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ से खराब कर लेने वाले हिंदी फिल्म के शौकीनों को इस बार ऐसा झटका नहीं लगेगा। बल्कि, इस बार उन्हें मिलने जा रहा है ऐसा सरप्राइज जो शायद साल 2021 की उनकी सबसे बढ़िया शुरूआत हो। जी हां, 1 जनवरी 2021 की रात 12 बजकर एक मिनट पर रणबीर कपूर की नई फिल्म का एक खास वीडियो जारी होने जा रहा है।

Welcome 2021: रणबीर कपूर की नई फिल्म का बड़ा धमाका, रात 12 बजकर एक मिनट पर जारी होगा ये खास वीडियो


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed