सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अभिनेता के स्टाफ के दो सदस्य कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की जा रही है। रविवार को दूसरे दिन भी इन तीनों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। अब खबर है कि सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है।
सुशांत केस में आज हो सकती है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ और ट्रोलर्स को कंगना रनौत का जवाब, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल ही होता रहता है। सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मीम्स, छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स आदि। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है कोकिलाबेन का रैप वीडियो। ये वीडियो धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' का है। जिसमें कोकिलाबेन, गोपी और राशि बहू को डांट रही है। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री और भूतपूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो स्मृति को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा ?
स्मृति ईरानी ने साझा किया 'कोकिलाबेन रैप' वीडियो, कुछ देर बाद हटाया, आखिर क्यों ?
अनुराग कश्यप की फिल्म 'मुक्काबाज' से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह का आज जन्मदिन है। 24 अगस्त 1981 को विनीत का जन्म वाराणसी में हुआ था। विनीत ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म पिताह से की थी, लेकिन 'पिताह' से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल सकी। एक्टिंग के अलावा भी विनीत काफी प्रतिभाशाली हैं।
Vineet Kumar Singh Birthday: फिल्मों में 'मुक्काबाज' से मिली विनीत को पहचान, एक्टिंग के अलावा इस काम में भी हैं माहिर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को रसोइये नीरज, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें लेकर फिर से सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के बाद सीबीआई टीम घर से निकली। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर की मैपिंग की और वीडियो भी बनाया।
क्राइम सीन की थ्योरी से सीबीआई संतुष्ट नहीं, नीरज-दीपेश और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में विरोधाभास
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत काफी चर्चाओं में आ गई हैं। कंगना ने शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को मर्डर बताया है। जिसके चलते कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। कंगना सोशल मीडिया पर भी सुशांत के लिए चल रही हर एक मुहिम का समर्थन करती हैं। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना को इसके लिए ट्रोल कर दिया।
'मानसिक स्वास्थ्य' को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने कसा कंगना रनौत पर तंज, अभिनेत्री ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब