सब्सक्राइब करें

Celebrities Biopic Film: डर्टी पिक्चर से लेकर संजू तक, कलाकारों पर बनी हिट बायोपिक फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 28 Nov 2024 11:03 PM IST
सार

हाल ही में एक खबर आई है कि गायक मोहम्मद रफी की बायोपिक बनने की घोषणा जल्द होगी। उनके जन्मदिन पर इस फिल्म को बनाने की घोषणा की जाएगी। पहले भी कई फिल्मी कलाकारों की बायोपिक फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं। उन फिल्मों पर एक नजर। 

विज्ञापन
Celebrities Biopic Film Sanjay Dutt Sanju Silk Smitha Dirty Picture Jayalalithaa Thalaivii
फिल्म 'संजू', 'डर्टी पिक्चर', 'थलाइवी' - फोटो : अमर उजाला

बायोपिक फिल्मों के जरिए दर्शकों को एक खास शख्सियत की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है। बॉलीवुड में भी कई बायोपिक फिल्में बनी हैं, कुछ तो फिल्मी कलाकारों पर ही बनी हैं। ऐसी ही चार फिल्मों के बारे में जानिए, जो किसी फिल्म गायक या अभिनेता-अभिनेत्री पर बनी है। इन फिल्मों में किसने उनके किरदार निभाए? साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इनका क्या हाल रहा, यह भी जानिए?  

Trending Videos
Celebrities Biopic Film Sanjay Dutt Sanju Silk Smitha Dirty Picture Jayalalithaa Thalaivii
द डर्टी पिक्चर - फोटो : इंस्टाग्राम

डर्टी पिक्चर 
फिल्म ‘डर्टी पिक्चर (2011)’ में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक चर्चित अभिनेत्री सिल्क स्मिता का रोल किया था। इस फिल्म को सिल्क स्मिता की बायोपिक ही माना गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में विद्या बालन ने बहुत ही बोल्ड रोल किया। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में अपनी इमेज भी बदलने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Biopic Film Sanjay Dutt Sanju Silk Smitha Dirty Picture Jayalalithaa Thalaivii
फिल्म 'संजू' का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

संजू 
‘संजू (2018)’ फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक थी। इसमें उनका रोल रणबीर कपूर ने किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में संजय दत्त के जेल जाने की घटना, उनके अफेयर और अभिनय करियर को दिखाया गया। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया था, वह बिल्कुल संजय जैसे नजर आए थे।

Celebrities Biopic Film Sanjay Dutt Sanju Silk Smitha Dirty Picture Jayalalithaa Thalaivii
फिल्म 'थलाइवी' के एक दृश्य में कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

थलाइवी 
कंगना रनोत ने भी फिल्म ‘थलाइवी (2021)’ में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का रोल किया था। इस फिल्म में उन्होंने जयललिता की जीवन यात्रा को दिखाया। कंगना की यह फिल्म दक्षिण भारत में काफी पसंद की गई, उनके अभिनय को इस फिल्म में सराहा गया। 

 

विज्ञापन
Celebrities Biopic Film Sanjay Dutt Sanju Silk Smitha Dirty Picture Jayalalithaa Thalaivii
किशोर कुमार - फोटो : एक्स

किशोर कुमार की बायोपिक 
हाल ही में यह भी खबर आई थी कि गायक किशोर कुमार की बायोपिक बनेगी। इसमें उनका किरदार आमिर खान निभा सकते हैं। इसमें भी गायक के जीवन की सभी घटनाओं को दिखाया जाएगा। गायक किशाेर कुमार के फैंस के लिए उनकी बायोपिक किसी उपहार से कम साबित नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed